Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2744465
Zee SalaamMuslim Worldइजरायल ने हूती विद्रोहियों से लिया बदला, यमन के इस इलाके में की भीषण बमबारी, 2 की मौत

इजरायल ने हूती विद्रोहियों से लिया बदला, यमन के इस इलाके में की भीषण बमबारी, 2 की मौत

Israel Houthi Conflict: इज़रायल और हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यमन के होदेइदाह प्रांत पर इज़रायली हवाई हमलों में 2 की मौत और 42 घायल है. इससे पहले तेल अवीव एयरपोर्ट के पास हूतियों ने मिसाइल हमला किया था.

इजरायल ने हूती विद्रोहियों से लिया बदला, यमन के इस इलाके में की भीषण बमबारी, 2 की मौत

Israel Houthi Conflict: एक दिन पहले हूती विद्रोहियों ने तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट के पास मिसाइल हमला किया था. उस हमले में 8 लोग घायल हो गए थे. इस हमले के बाद इजरायल ने हूतियों से बदला लेने के लिए यमन के होदेइदाह प्रांत पर दर्जनों हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए. 

इस हमले में बंदरगाह, हवाई अड्डे और कारखानों समेत कई जरूरी जगहों को नुकसान पहुंचा है. इससे इलाके में तनाव और बढ़ गया है. हूती-नियंत्रित अल-मसीरा टीवी के मुताबिक, लाल सागर प्रांत पर 48 हवाई हमले किए गए. इनमें बंदरगाह शहर होदेइदाह, वहां का एयरपोर्ट, एक सीमेंट फैक्ट्री और शहर के उत्तर-पूर्व में बने सैन्य ठिकाने भी शामिल थे.

जानें कितना हुआ नुकसान
हूतियों से जुड़े स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में फैक्ट्री के कर्मचारी और आसपास के बाजिल इलाके के लोग घायल हुए हैं. वहीं, स्थानीय लोगों ने सिन्हुआ को बताया कि इन हमलों से बंदरगाह की कई ज़रूरी सुविधाएं बुरी तरह तबाह हो गईं. कार्गो सामान उठाने-रखने वाली मशीनें भी टूट गईं और कई निजी फैक्ट्रियां भी बर्बाद हो गईं. शहर के ऊपर धुएं के बड़े-बड़े गुबार दिखाई दिए. लोगों ने कहा कि ये हमले उनके रोज़ के जीवन को बुरी तरह से रोकने वाले साबित हुए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

हमले के बाद एक दूसरे पर लगाए संगीन इल्जाम
इजरायल की सेना (IDF) ने एक बयान जारी कर बताया कि उन्होंने यमन के पश्चिमी तट पर हूती ठिकानों पर बड़ा हवाई हमला किया है. इस ऑपरेशन में करीब 20 लड़ाकू विमानों ने 50 सटीक मिसाइलें दागीं. IDF ने कहा कि उन्होंने उन जगहों को निशाना बनाया, जिन्हें वो "हूती आतंकवादी शासन का ढांचा" मानते हैं. यह हमला इज़राइल से करीब 1,700 किलोमीटर दूर किया गया.

वहीं, हूती विद्रोहियों का कहना है कि होदेइदाह पर ये हमले अमेरिका और इज़राइल ने मिलकर किए हैं लेकिन इज़राइली सेना के बयान में अमेरिका की किसी भी भागीदारी का ज़िक्र नहीं किया गया.

TAGS

Trending news