)
Attack on Global Sumud Flotilla: गज़ा तक मानवीय मदद पहुंचाने के लिए ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला जा रही है. लेकिन इस ग्रुप पर एक बार फिर से ड्रोन अटैक हुआ है. आज यानी बुधवार (24 सितंबर) की तड़के सुबह ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला काफिले पर इजरायल की ओर से ड्रोन अटैक हुआ और कम्युनिकेशन को जाम कर दिया गया. हालांकि इजरायल ने अधिकारिक तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला के समुद्री नाव इस वक्त ग्रीक द्वीप क्रेते के दक्षिण-पश्चिम से गुजर रहे हैं. इस हमले में ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला के समुद्री जहाजों के मरीन वेरी हाई फ़्रीक्वेंसी (VHF) रेडियो जाम हो रहे हैं. अब तक नौ जहाजों को निशाना बनाया जा चुका है. हमलों के बावजूद ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला ने अपनी यात्रा जारी रखी है. इस हमले में किसी की मौत की खबर नहीं है.
इससे पहले ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला के नावों पर दो बार हमले हो चुके हैं. आज ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला काफिले पर तीसरी बार हमला हुआ है. बता दें कि इजरायल ने ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला को रोकने का वादा किया है. इजरायल का कहना है कि ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला गज़ा पर वैध इजरायली नौसेना घेराबंदी का उल्लंघन कर रहा है.
वहीं, ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला के समुद्री जहाजों के पास अभी भी ड्रोन मंडरा रहे हैं. ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला ने सोशल मीडिया पर इस हमले के बारे में जानकारी दी. ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला ने कहा कि अज्ञात ड्रोन से नाव पर हमला और संचार जाम की घटनाओं को कार्यकर्ताओं को डराने के मनोवैज्ञानिक कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, गज़ा तक मानवीय मदद पहुंचाने के लिए लगभग 44 देशों के 400 से अधिक मानवाधिकार कार्यकर्ता, डॉक्टर, पत्रकार और नेता ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला अभियान का हिस्सा बने हैं. ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला अभियान में लगभग 50 समुद्री जहाज हैं, जो इजरायली घेराबंदी को तोड़ते हुए गज़ा तक मदद पहुंचाना चाहते हैं.