)
Israel Attack on Qatar: इजरायल पिछले दो सालों से गज़ा में हमास से लड़ने के बहाने सिविलियन के घरों पर बम वर्षा कर रहा है. इसके अलावा इजरायली सेना पड़ोस के कई अरब मुल्कों पर लगातार हमले करते रहती है. पिछले दो सालों में इजरायली सेना ने गज़ा, सीरिया, ईरान, लेबनान, इराक, यमन और अब कतर पर हमला बोल दिया है. इन सब के बावजूद अरब देश इजरायल के खिलाफ कोई सख्त एक्शन लेते हुए नहीं दिख रहे हैं.
दरअसल, इजरायल ने कतर की राजधानी दोहा पर हमला बोला. इजरायल ने लगभग 10 युद्धक विमान के साथ करतर की राजधानी दोहा पर बम बरसाए. यह हमला हमास के शीर्ष नेताओं को निशाने बनाते हुए किया गया. इस हमले में 6 लोगों की मौत हुई है, जिसमें हमास से जुड़े 5 लोग हैं और 1 कतरी सुरक्षा कर्मी की मौत हुई है.
हालांकि हमास ने कहा है कि इस हमले में हमास के सीनियर लीडरों की मौत नहीं हुई है, और वे सुरक्षित हैं. इन सब के बीच कतर की सुरक्षा व्यवस्था और अमेरिका के साथ कतर के रिश्ते पर सवाल उठ रहे हैं?
दोस्त अमेरिका ने इजरायल को क्यों नहीं रोका?
किसी भी देश के अंदर घुसकर हमला करना उस देश की संप्रभुता का उल्लंघन है. इस बात को शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी ने भी कहा है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि कतर के पास दुनिया की सबसे उन्नत तकनीक वाली एयर डिफेंस सिस्टम (THAAD) मौजूद होने के बावजूद इतना बड़ा हमला कैसे हो गया? इस डिफेंस सिस्टम को कतर के मित्र देश अमेरिका ने तैयार किया है. दूसरा सवाल यह है कि अमेरिका, कतर का मित्र देश है इसके बावजूद कतर पर हमला कैसे हो गया, अमेरिका ने इजरायल को क्यों नहीं रोका?
क्या कतर को पहले से इजरायली हमले की जानकारी मिल गई थी?
तीसरा सवाल यह है कि कतर के मित्र देश अमेरिका को इस हमले की जानकारी पहले थी. इसके बावजूद अमेरिका ने कतर को इस हमले की जानकारी क्यों नहीं दी? चौथा सवाल यह है कि क्या कतर को इस हमले को लेकर पहले से जानकारी थी और कतर ने इस हमले को जान-बूझकर होने दिया? पांचवां सवाल यह है कि कतर में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य बेस है, एयर बेस मौजूद हैं. इन सब के बावजूद इजरायली हमले को विफल क्यों नहीं किया जा सका?
कतर का डिफेंस सिस्टम इजरायली हमले को रोकने में क्यों हुई नाकाम?
कतर पर छठा सवाल यह उठता है कि जब पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा हुआ है, वैसे वक्त में कतर का रडार सिस्टम और डिफेंस सिस्टम बंद क्यों थे और चालू थे तो इजरायली हमले को क्यों नहीं रोका गया? सातवां सवाल यह है कि इजरायल से कतर के बीच में कई देश आते हैं, तो इजरायली युद्धक विमानों को किसी भी देश ने क्यों नहीं रोका?
सिर्फ निंदा या कोई ठोस कदम उठाएगा कतर?
आखिरी सवाल यह है कि इस हमले के बाद अरब के सभी देशों ने इजरायल की निंदा की है, लेकिन कतर और ये अरब मुल्क इजरायल के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाएंगे? क्या कतर अपने सभी रिश्तों को इजरायल के साथ तोड़ेगा या सिर्फ निंदा करके रह जाएगा?
मध्यपूर्व देशों की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam