War on Gaza: बीते सोमवार को इजरायली सेना ने गज़ा के नासिर अस्पताल पर हमला कर 4 पत्रकारों समेत 20 लोगों की जान ले ली. इस हमले पर विवाद होने के बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दुख व्यक्त की है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
War on Gaza: इजरायल ने बीते सोमवार को दक्षिणी गज़ा के नासिर अस्पताल पर भीषण बमबारी की, जिसमें 4 पत्रकार समेत 20 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद दुनिया भर में इजरायल की निंदा हुई. वहीं, इस बमबारी पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि यह एक दुर्घटना थी, जिसकी जांच की जा रही है.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नासिर अस्पताल पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि इजरायल आज गज़ा शहर के नासिर अस्पताल पर हुए दुखद दुर्घटना पर खेद व्यक्त करता है. इजरायल के जरिए जानबूझकर की गई बमबारी को PM नेतन्याहू दुर्घटना बता रहे हैं. बता दें कि गज़ा के नासिर अस्पताल पर बीते सोमवार को एक बार नहीं, बल्कि दो बार हमले हुए. पहले ड्रोन से बम गिराए गए. इस हमले में घायल लोगों को बचाने का काम चल रहा था, तभी इजरायल ने दूसरा हमला कर दिया.
इजरायली प्रधानमंत्री ने अपने बयान में आगे कहा कि इजरायल डॉक्टरों, पत्रकारों और सभी नागरिकों के काम के महत्व का सम्मान करता है. उन्होंने इस भीषण बमबारी को दुर्घटना बताते हुए कहा कि इजरायली सेना इस घटना की जांच कर रही है.
हाल ही में इजरायल ने गज़ा सिटी के अल शिफा अस्पताल के पास पत्रकारों के एक तम्बू पर बमबारी कर के अलजज़ीरा के पत्रकार अनस अल-शरीफ समेत 5 पत्रकार की जान ले ली. इजरायल ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. साथ ही अलजजीरा के फेमस पत्रकार अनस अल-शरीफ पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि वह पहले हमास के मीडिया सेल के लिए काम कर चुके हैं.
इजरायल ने पत्रकारों को पहली बार निशाना नहीं बनाया है बल्कि इससे पहले भी वह गज़ा के अस्पतालों और पत्रकारों पर हमले करता रहा है. वर्ष 2023 से अब तक 273 से ज्यादा पत्रकारों की इजरायली हमले में मौत हो चुका है.