/Israel Hamas War Update: 7 जनवरी वाले दिन इजराइल-गाजा वॉर में क्या-क्या हुआ? जानें 10 बड़े अपडेट
Israel Hamas War Update: 7 जनवरी वाले दिन इजराइल-गाजा वॉर में क्या-क्या हुआ? जानें 10 बड़े अपडेट
Israel Hamas War Update: इजराइल और हमास वॉर मे रविवार को क्या-क्या घटा इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं. बता दें मरने वालों का आंकड़ा 23 हजार छूने वाला है.
Israel Hamas War Update: इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है. इस जंग को आज यानी सोमवार को 94 दिन हो जाएंगे. ऐसे में हम आपको 7 जनवरी तक जंग में क्या हुआ, इसका पूरा अपडेट देने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं.
इजराइल-हमास वॉर में 93वें दिन के क्या-क्या हैं बड़े अपडेट
फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इज़रायली हवाई हमले में क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के जेनिन में कम से कम छह लोग मारे गए है, चश्मदीदों का कहना है कि घटनास्थल पर शरीर के टुकड़े फैले हुए हैं.
इजरायली बलों के जरिए शहर पर हमला करने और एक फिलिस्तीनी को गिरफ्तार करने के बाद कब्जे वाले वेस्ट बैंक में नब्लस में सशस्त्र लड़ाई छिड़ गई है.
कब्जे वाले वेस्ट बैंक में जेनिन, हेब्रोन, कल्किलिया और जेरिको पर भी इजरायली सेना ने छापा मारा गया.
फ़िलिस्तीनी फ़ुटबॉल एसोसिएशन के मुताबिक, फ़िलिस्तीन की ओलंपिक फ़ुटबॉल टीम को प्रशिक्षित करने वाले हानी अल-मसदर, गाजा में एक इज़रायली हवाई हमले में मारे गए.
प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा में हमास लीडरशिप को "नष्ट" कर दिया है और अब सेना अपना ध्यान मध्य और दक्षिणी गाजा पर फोकस कर रही है.
7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायली हमलों में कम से कम 22,722 लोग मारे गए हैं और 58,166 घायल हुए हैं.
स्वास्थ्य के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत त्लालेंग मोफोकेंग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि गाजा "जानबूझकर भुखमरी का सामना कर रहा है, और तत्काल युद्धविराम" की जरूरत है.
अल जज़ीरा के सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों को भेजी एक रिपोर्ट में चेतावनी दी कि गाजा में "व्यापक अकाल मंडरा रहा है".
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मध्य पूर्व दौरे के दौरान तुर्की की यात्रा के बाद जॉर्डन में हैं, इसके बाद वह वेस्ट बैंक जाएंगे.
प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक शॉर्ट वीडियो बयान में कहा कि इज़राइल हमास पर अपना युद्ध तब तक नहीं रोकेगा जब तक कि वह अपना गोल अचीव नहीं कर लेता है.