Israel-Gaza: इजरायली सेना ने एक बयान जारी कर हमलों के रिकॉर्ड के बारें में जानकारी दी है. सेना ने बताया है कि सीजफायर के खत्म होने के बाद से अब तक 430 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले किए जा चुके हैं.
Trending Photos
)
Israel-Gaza: गाजा में इजरायली हमलों का कोहराम जारी है, जिससे वहां कि स्थिति दिन पर दिन और खराब हुई जा रही हैं. इजरायली सेना ने अब तक 430 से ज्यादा ठिकानों पर हमलें किए है. इस खबर की जानकारी सेना ने एक बयान के जरिए शेयर की है. इजरायली सेना ने कहा, "वायु सेना ने गाजा में अपने घातक हवाई और जमीनी अभियान को फिर से शुरू करने के बाद से अब तक 430 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है."
इजरायली सेना ने 26 मार्च का एक बयान जारी कर इन तमाम बातों के बारे में बताया है. सेना ने कहा, "अब तक 430 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं और यह सभी आतंकी ठिकाने थे." इजरायल सेना ने 18 मार्च से गाजा पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं. इन हमलों ने दो महीने के सीजफायर को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, "इन हमलों में तकरीबन 830 लोग मारे गए हैं." वहीं समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, "किसी भी इजरायली व्यक्ति के मारे जाने की खबर नहीं है."
कुल 50,000 लोग मारे गए
7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इजरायल द्वारा शुरू किए गए हमले से गाजा में कुल 50,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. हमास के हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे. इजरायल ने सीरिया और लेबनान में भी हमले जारी रखे हैं.
18 ठिकानों पर हमले
सेना ने कहा है, "सीरिया में इजरायल ने पिछले एक हफ्ते में 18 ठिकानों पर हमले किए हैं, जिसमें मंगलवार और गुरुवार के हवाई हमले भी शामिल हैं. इन हमलो में युद्धक विमानों ने तादमुर और टी-4 ठिकानों पर सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाया है."
सीरियाई सैन्य ठिकानों पर कब्जा
यह हमले बशर अल-असद की सरकार के पतन के बाद से शुरू किए गए है, जो सीरिया के हथियारों को खत्म करने के लिए किए जा रहे हैं. इसके साथ ही इजरायल ने बफर जोन तथा माउंट हरमोन की चोटी के कई सीरियाई सैन्य ठिकानों पर भी कब्जा कर लिया है.
40 से ठिकानों पर हमले; लेबनान
लेबनान में, इजरायल ने 22 मार्च को 40 से ज़्यादा हिज़्बुल्लाह आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए हैं और इन हमलों को लेबनान से गैलिली की ओर रॉकेट हमले का जवाब बताया है. नवंबर में लागू हुए सीजफायर के बावजूद इज़रायल ने लेबनान में कई जगहों पर हमले किए हैं.
इस बीच 25 मार्च को गाजा में सीजफायर समझौते को पूरी तरह से खत्म करने के बाद से इजरायली हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा 14 मिसाइलों को रोका गया है. सेना ने कहा कि इसमें यमन से दागी गई छह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, लेबनान से तीन रॉकेट और गाजा पट्टी से दागी गई पांच मिसाइलें शामिल हैं.