Israel Attack UN Peacekeepers: इजरायल ने लेबनान में यूनाइटेड नेशन पीसकीपिंग फोर्स पर मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कई पीसकीपर गंभीर रूप से घायल हो गए. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Israel Attack UN Peacekeepers: जरायल ईरान के साथ-साथ लेबनान पर भी हमले कर रहा है, जिसमें पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों आम लोगों की जान जा चुकी है. इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के लोगों को इलाका खाली करने का निर्देश दिया. इजरायली सेना का कहना है कि वह हिजबुल्लाह को निशाना बनाकर हमला कर रही है. इसी कड़ी में इजरायली सेना ने लेबनान में यूनाइटेड नेशन पीसकीपिंग फोर्स पर दो मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कई पीसकीपर गंभीर रूप से घायल हो गए.
फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने लेबनान में यूनाइटेड नेशन पीसकीपिंग फोर्स हमले की घटना की निंदा की. उन्होंने लेबनान और सीरिया के प्रेसिडेंट से इस संबंध में बात की. मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा, "फ्रांस अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर इस इलाके में लड़ाई को और फैलने से रोकने के लिए काम कर रहा है." उन्होंने कहा कि सीरिया और लेबनान की सॉवरेनिटी और टेरिटोरियल इंटीग्रिटी का सम्मान होना चाहिए, जैसा कि इस इलाके के हर देश की सॉवरेनिटी और टेरिटोरियल इंटीग्रिटी का सम्मान होता है.
बता दें कि लेबनान में जो UN पीसकीपर घायल हुए हैं, उनका संबध घाना देश से है. घाना की सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके सैनिक इजरायली हमले में घायल हुए हैं. लेबनान की सरकारी मीडिया और घाना की मिलिट्री के मुताबिक लेबनान के कवाजा शहर में उनकी पोजीशन पर हुए मिसाइले में घाना के दो UN पीसकीपर गंभीर रूप से घायल हो गए.
"टीआरटी वर्लड" के मुताबिक इजरायल ने लेबनान में अपने हमले के दौरान 4,000 से ज्यादा लोगों को मार डाला है और लगभग 17,000 लोगों को घायल किया है। यह हमला अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ और सितंबर 2024 में एक बड़े पैमाने पर युद्ध में बदल गया.
इजरायल और अमेरिका ने पिछले शनिवार (28 फरवरी) को ईरान पर हमला करके युद्ध की शुरुआत की. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई, जिसके बाद दुनिया भर में शिया समुदाय ने गुस्सा व्यक्त किया. वहीं, मिडिल ईस्ट में मौजूद ईरान समर्थित शिया हथियारबंद ग्रुप ने इलाके में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेसों को निशाना बनाना शुरू किया. इसी कड़ी में लेबनान में मौजबूद हिजबुल्लाह ने भी इजरायल पर ड्रोन और रॉकेट से हमला किया. हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसने इजरायल के रमत डेविड एयर बेस पर हमला किया. हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने एयर बेस पर रडार साइट्स और कंट्रोल रूम पर ड्रोन के झुंड दागे.