Palistine News: योरोप के कई देशों ने यह घोषणा की है कि वे सितंबर के महीने में फिलिस्तीन को राष्ट्र के रूम में मान्याता देंगे. इस ऐलान की वजह से नेतन्याहू की सरकार बेचैन हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सरकार गज़ा के साथ-साथ वेस्ट बैंक पर भी कब्जा करने की प्लानिक कर रही है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Palistine News: गज़ा में पिछले दो सालों से नेतन्याहू की फौज नरसंहार कर रही है, जिससे दुनिया के तमाम देशों में इजरायल के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में यूरोप के कई देशों ने यह घोषणा किया है कि सितंबर के महीने में वे फिलिस्तीन को राष्ट्र के रूप में मान्यता देंगे. इस फैसले से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार बौखला गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल, गज़ा के साथ-साथ वेस्ट बैंक पर भी कब्जा करने की योजना बना रहा है.
अरब न्यूज़ के मुताबिक कई यूरोपीय देशों द्वारा फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता दिए जाने के घोषणा की जवाब में फिलिस्तीनी अथॉरिटी की अगुवाई वाले वेस्ट बैंक पर इजरायल कब्जा करने की प्लानिंग कर रहा है. इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने वेस्ट बैंक पर कब्जा करने को लेकर रविवार को चर्चा की है.
बीते रविवार देर रात इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक की. इस बैठक में वेस्ट बैंक पर पूरी तरह कब्जा करने की योजना पर चर्चा हुई. हालांकि इजरायली अधिकारियों या नेताओं की तरफ से आधिकारिक रूप से वेस्ट बैंक पर कब्जा करने वाली योजना का ऐलान नहीं किया गया है.
गौरतलब है कि गज़ा में हमास की सरकार है. वहां के सभी विभाग और सैन्य अधिकार हमास के कंट्रोल में हैं. लेकिन वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी अथॉरिटी की अगुवाई वाली सरकार है. इसके बावजूद वेस्ट बैंक पर इजरायल द्वारा कब्जा करने की चर्चा बढ़ गई है.
वहीं, गज़ा सिटी पर पूरी तरह कब्जा करने के लिए इजरायल ने भीषण बमबारी शुरू कर दी है. एक इजरायली हमले में हमास के सैन्य प्रवक्ता अबू उबैदा की मौत हो गई. गज़ा में लगभग हमास की टॉप लीडरशिप खत्म हो चुकी है. हालांकि गज़ा एक खतरनाक युद्ध क्षेत्र बना हुआ है और इसका नुकसान इजरायली सैनिकों को भी उठाना पड़ रहा है. हमास के लड़ाके घात लगाकर इजरायली सैनिकों पर हमले कर रहे हैं.