Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2788078
Zee SalaamMuslim WorldIsrael ने Gaza से रिकवर की कपल होस्टेज की लाशें, ऐसे हुई थी दोनों की मौत

Israel ने Gaza से रिकवर की कपल होस्टेज की लाशें, ऐसे हुई थी दोनों की मौत

Israel recovered hostages: इजराइल ने हाजा से दो बंधकों की लाशों को रिकवर किया है. ये ऑपरेशन आईडीएफ और खुफिया एजेंसी शीन बेट ने मिलकर किया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Israel ने Gaza से रिकवर की कपल होस्टेज की लाशें, ऐसे हुई थी दोनों की मौत

Israel recovered hostages: गुरुवार को इज़राइली अधिकारियों ने बताया कि सेना और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने एक खास ऑपरेशन में दो बंधकों, जुडिथ वेनस्टीन और गैड हागाई की लाश गाजा पट्टी के साउथ शहर खान यूनिस से बरामद किए हैं.  प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, मैं, मेरी पत्नी और पूरा देश इन परिवारों के दुख में शामिल हैं. ये बहुत बड़ा नुकसान है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

अमेरिकी इजराइली नागरिक थे दोनो

जुडिथ वेनस्टीन और गैड हागाई अमेरिकी इजराइली नागरिक थे. दिसंबर 2023 में उनकी मौत की पु्ष्टि हुई थी. 7 अक्टूबर की सुबह, जब हमास के लड़ाके इज़राइल की सीमा में घुस आए थे, उस वक्त ये दंपती अपने घर के पास टहलने निकले थे. वेनस्टीन ने घायल होने के बाद इमरजेंसी नंबर पर कॉल करके बताया था कि उन्हें और उनके पति को गोली लगी है और फिर उन्होंने अपने परिवार को संदेश भेजा था.

बच्चों को पढ़ाती थीं वेनस्टीन

वेनस्टीन बच्चों को पढ़ाती थीं और हागाई शेफ और जैज़ संगीतकार थे. न्यूयॉर्क में जन्मी वेनस्टीन किब्बुत्ज़ स्पेशल चाइल्ड्स को अंग्रेज़ी पढ़ाने का काम करती थीं और बच्चों को ध्यान (मेडिटेशन) की तकनीक भी सिखाती थीं. उनके पति गैड हागाई एक सेवानिवृत्त शेफ और जैज़ संगीतकार थे.

Add Zee News as a Preferred Source

बाकि बंधकों की हो रिहाई, कपल की बेटी की गुहार

उनकी बेटी आइरिस हागाई लिनियाडो ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "मेरे सुंदर माता-पिता अब आज़ाद हैं. अब हमें यकीन है." उन्होंने इज़राइली सेना, एफबीआई और इज़राइल-अमेरिका सरकार का आभार जताया और बाकी बंधकों की रिहाई की मांग की.

यह दंपती अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियाँ और सात पोते-पोतियाँ छोड़ गए हैं. बता दें, 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे. हमास ने 251 लोगों को बंधक बना लिया था. अब भी 56 बंधक उनके पास हैं, जिनमें से लगभग एक-तिहाई के ज़िंदा होने की उम्मीद है. 
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इज़राइल की सैन्य कार्रवाई में अब तक 54,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. गाजा का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका है और लगभग 90% आबादी (लगभग 20 लाख में से) विस्थापित हो चुकी है

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news