Palestine News: इजरायल ने खुफिया तौर पर मस्जिद-ए अक्सा परिसर के अंदर खुदाई शुरू कर दी है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Palestine News: इजरायल मस्जिद-ए अक्सा परिसर में खुदाई कर रहा है और इस्लामिक पहचान को नष्ट कर रहा है. इस बात का खुलासा जेरूसलम गवर्नोरेट ने किया है. इस खुदाई से मस्जिद-ए अक्सा को नुकसान पहुंच सकता है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस अवैध खुदाई के लिए इजरायल की निंदा हो रही है.
दरअसल, बीते 31 अगस्त को जेरूसलम गवर्नोरेट ने इस बात की पुष्टि की कि इजरायल अल अक्सा मस्जिद परिसर के नीचे अवैध रूप से खुदाई कर रहा है. यह खुदाई किसी अंतरराष्ट्रीय संस्था की निगरानी में नहीं की जा रही है. इस खुदाई के दौरान इस्लामी दौर की वस्तु और साक्ष्य को इजरायल नष्ट कर रहा है, ताकि आने वाले दिनों में मस्जिद-ए अक्सा की जगह यहूदी मंदिर बनाना आसान हो.
अल अक्सा मस्जिद परिसर के अंदर खुदाई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में दिख रहा है कि अल अक्सा मस्जिद परिसर में खुदाई चल रही है और पत्थरों को तोड़ा जा रहा है. इसी वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि इजरायल मस्जिद-ए अक्सा परिसर में मौजूद उमय्यद काल के इस्लामी साक्ष्य और कलाकृतियों को नष्ट कर रहा है. इन साक्ष्यों से मालूम होता है कि फिलिस्तीन में मुस्लिम समुदाय के लोग प्राचिन काल से रह रहे हैं.
अल अक्सा मस्जिद परिसर के अंदर इजरायल द्वारा अवैध रूप से खुदाई करने पर फिलिस्तीनी प्राधिकरण समेत अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने निंदा की है. इस्लामी, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संगठन (ISESCO) ने इस मस्जिद-ए अक्सा परिसर के अंदर खुदाई की निंदा करते हुए कहा कि यह 1954 के हेग सम्मेलन और चौथे जेनेवा सम्मेलन का स्पष्ट उल्लंघन है.
गौरतलब है कि इजरायली सरकार ने तेल अवीव से अपनी राजधानी को सिफ्ट करके जेरूसलम को इजरायल की राजधानी घोषित कर दिया है. इसे अमेरिका ने मान्यता भी दे दी है. वहीं, अरब देश समेत दुनिया के कई मुल्क इस फैसले के खिलाफ हैं.