Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3169601
Zee SalaamMuslim Worldगज़ा के बाद ईरान में भी युद्ध अपराध, रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर फंसा इजरायल

गज़ा के बाद ईरान में भी युद्ध अपराध, रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर फंसा इजरायल

Iran War Update: इजरायल ने ईरान में रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले शुरू कर दिए हैं. यह हमला ईरान के काशान शहर में स्थित याह्या आबाद रेलवे पुल पर हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

AI निर्मित फोटो
AI निर्मित फोटो

Iran War Update: अमेरिका-इजरायल लगातार ईरान के सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशान बना रहे हैं, जो जिनेवा कन्वेंशन के युद्ध अपराध है. स्कूल, कॉलेज, परमाणु प्लांट, ब्रिज, स्टेडियम, बैंक, अस्पताल, एम्बुलेंस, सिविलयन घर और अन्य सिवियन इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले के बाद अब इजरायल ने ईरान के रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. इजरायल ने मंगलवार (7 अप्रैल) को मध्य ईरान में एक अहम रेल लिंक पर बने पुल पर बमबारी की, जिसमें इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई.

यह हमला ईरान के काशान शहर में स्थित याह्या आबाद रेलवे पुल पर हुआ. इस हमले के नतीजों की पुष्टि इस्फ़हान प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने की. इस्फ़हान के डिप्टी गवर्नर ने कहा कि "इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई", जिसके बाद घटनास्थल पर आपातकालीन टीमों को तैनात किया गया.

इजरायली सेना ने ईरानी नागरिकों के लिए एक चेतावनी जारी की थी, जिसमें उन्हें "स्थानीय समय के अनुसार रात 9 बजे (17:30 GMT) तक अपनी 'सुरक्षा' के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल न करने" की सलाह दी गई थी. मंगलवार (7 अप्रैल) को खारग द्वीप पर स्थित ईरान के मुख्य तेल निर्यात टर्मिनल पर भी हमला हुआ. यह छोटा सा द्वीप ईरान की सबसे अहम तेल सुविधा के तौर पर काम करता है. खारग द्वीप से ईरान के लगभग 90 प्रतिशत तेल का निर्यात होता है.

Add Zee News as a Preferred Source

इससे पहले अमेरिका ने ईरान के B-1 ब्रिज पर मिसाइलों से हमला करके उसे नष्ट कर दिया. इस हमले में 13 आम नागरिकों की मौत हुई और 90 अन्य घायल हो गए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए "रात 8:00 बजे की समय सीमा" (वाशिंगटन के समय के अनुसार, मंगलवार रात) तय की है, और चेतावनी दी है कि इसका पालन न करने पर ईरान के हर एक बिजली उत्पादन संयंत्र और पुल पर एक साथ, बड़े पैमाने पर बमबारी अभियान चलाया जाएगा.

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news