Hamas-Isreal Conflict: इजरायली सेना ने यमन में हूती नियंत्रण वाले रेड सी के तीन बंदरगाहों को जल्द से खाली करने की चेतावनी दी है. कयाश लगाए जा रहे हैं कि यह चेतावनी आवाम को नए हमलों से सतर्क करने के लिए दिए गए है. आपकों बता दें कि हमास-इजरायल के बीच यह तनाव पिछले दो साल से चल रहा है.
Trending Photos
)
Hamas-Isreal Conflict: हमास और इजरायल युद्ध की आग पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गई है. हमास का समर्थन करते हुए हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर एक के बाद एक कई मिसाइल दागी हैं, जिससे इजरायल और हूतियों के बीच तनाव चरम पर हैं. इस बीच इजरायल ने यमन के तीन प्रमुख लाल सागर बंदरगाहों को खाली करने के लिए चेतावनी जारी है. इन बंदरगाहों पर हूती संगठन का कब्जा है और यहां इजरायल के संभावित हमले का खतरा है. इजरायली फौज ने कहा कि वहां मौजूद सभी लोग अपनी सुरक्षा के लिए इलाके को छोड़ दें. यानी साफ है कि इजरायल हूती संगठनों पर हमला करेगा.
इजरायल सेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर बंदरगाहों को खाली करने की जानकारी दी हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, " जो भी रास ईसा, होदेइदाह और अली-सलीफ बंदरगाहों में मौजूद हैं, उनसे मेरी गुजारिश है कि अपनी सुरक्षा के लिए इन बंदरगाहों को जल्द से खाली कर दें और अगले आदेश तक वहां नहीं जाए. "
सेना ने यह चेतावनी तब दी जब इज़राइल द्वारा यमन में हूती ठिकानों पर कई हवाई हमले किए गए, जिससे तनाव बढ़ गया. इसकी जानकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने दी है.
यमन को चुकाना होगा भारी नुकसान- इजरायल रक्षा मंत्री
इजरायल के रक्षा मंत्री 'इजरायल कैट्स' ने गुरुवार यानी कि 8 मई को हूतियों को चेतावनी दी, कि अगर उन्होंने इज़राइल पर हमले जारी रखे तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. इजरायल कैट्स ने यह बयान उस वक्त दिया जब अमेरिका ने यमन में हूती-संबंधित लक्ष्यों पर अपने हमले रोकने का ऐलान किया था.
इसके अगले दिन शुक्रवार यानी कि 9 मई को ही हूती बलों ने इज़राइल के मध्य इलाकों पर एक मिसाइल दागी थी, जिसे इज़राइली सेना ने अपने एरो मिसाइल रक्षा प्रणाली से रोकने का दावा किया.
2023 से हो रहे हमलें
यमन के उत्तरी हिस्सों पर हूती बलों का कब्जा है और यह नवंबर 2023 से ही इजरायल पर हवाई हमले कर रहे हैं. हूतियों का कहना है कि ये हमले फिलिस्तीनियों को सपोर्ट के तहत किए जा रहे हैं. अगर इजरायल गाजा पर हमले और नाकाबंदी रोक देगा तो वह भी अपने हमले बंद कर देगा. इजरायल ने यमन में कई हवाई हमले किए है, जिसमें एक खतरनाक हमला मंगलवार यानी कि 7 मई को किया गया था, जिसमें सना के एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया था.