Hindu women commissioner in Balochistan: पाकिस्तान की कशिश चौधरी बलूचिस्तान की पहली हिंदू महिला कमिश्नर बनी है. उनकी इस कामयाबी पर बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरे देश का गौरव कहा है. कशिश चौधरी युवा और महिलाओं की आवाज बनना चाहती हैं.
Trending Photos
)
Hindu women commissioner in Balochistan: कशिश चौधरी बलूचिस्तान की पहली महिला कमिश्नर बनी हैं. उनके इस मुकाम की दुनियाभर में सराहना की जा रही है. कशिश चौधरी का संबंध बलूचिस्तान के चागाई जिले के दूरस्थ शहर नोश्की से है.
बलूचिस्तान की पहली हिन्दू महिला कमिश्नर कशिश चौधरी पाकिस्तान की रहने वाली है. कशिश चौधरी ने बहुत कम उम्र में बलूचिस्तान पब्लिक सर्विस कमिशन के एग्जाम को पास कर के यह पद हासिल किया है. उनका यह मुकाम मेरिट और विविधता को जाहिर कर रहा है. साथ ही इससे यह भी साफ जाहिर हो रहा है कि समाज में हर जाति और धर्म के लोगों को बराबरी का मौका दिया जाता है.
बीपीएससी के एग्जाम को पास करने के बाद बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने कशिश चौधरी और उनके पिता से मुलाकात की है. इस दौरान सीएम ने कशिश की इस उपलब्धि की सराहना की और महिलाओं की भागेदारी और बलूचिस्तान के विकास जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत की है.
सीएम ने कहा- कशिश पूरे देश का गौरव
मुख्यमंत्री ने उनकी कामयाबी की सराहना करते हुए कहा, "कशिश सिर्फ बलूचिस्तान ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव हैं. उन्होंने साबित कर दिया है कि बलूचिस्तान की बेटियां किसी से कम नहीं हैं. उनकी सफलता से यह संदेश जाता है कि कड़ी मेहनत और प्रतिभा से हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है."
कशिश युवाओं और महिलाओं की आवाज बनना चाहती हैं
इस मुलाकात में हुई बातचीत में कशिश ने बताया कि वह युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर मौजूद समुदायों की आवाज बनना चाहती हैं. उन्होंने कहा, "मैं बलूचिस्तान सरकार की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय की युवा महिला पर भरोसा जताया है. मेरा सफर अभी शुरू हुआ है, मैं उनकी आवाज बनना चाहती हूं जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है. मेरा सपना है कि मैं युवाओं, महिलाओं और नीचले तबके की मदद करूं."
इसके अलावा कशिश ने पाकिस्तान की लड़कियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा, "मैं पाकिस्तान के दूर-दराज इलाकों की लड़कियों से कहना चाहती हूं कि बिना डरे अपने सपनों का पीछा करें."
अलग राज्य की मांग
सरकारी आकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में 75 लाख हिन्दू रहते हैं, जबकि समुदाय का दावा है कि उनकी संख्या 90 लाख से ज्यादा है. हालांकि पाक में हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाओं की खबर सामने आती रहती है. बलूचिस्तान में हो रहे इन अत्याचारों का असर मुसलमानों पर भी पड़ता है. बलूचिस्तान के लोग, जो पाकिस्तान से बाहर बसे हैं, अब आजादी की मांग को लेकर आवाज़ उठा रहे हैं.