Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2718868
Zee SalaamMuslim Worldपाकिस्तान: टीएलपी कार्यकर्ताओं का अमेरिकी रेस्तरां पर हमला; एक कर्मचारी की मौत

पाकिस्तान: टीएलपी कार्यकर्ताओं का अमेरिकी रेस्तरां पर हमला; एक कर्मचारी की मौत

Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक केएफसी रेस्तरां पर इजरायली विरोधी प्रदर्शनकारियों ने हमला मंगलवार को हमला किया था, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हुए है. हमलाकट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया था, जिसकी जानकारी पुलिस ने दी है. 

पाकिस्तान: टीएलपी कार्यकर्ताओं का अमेरिकी रेस्तरां पर हमला; एक कर्मचारी की मौत

Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुए इजरायली विरोध हिंसक प्रदर्शन के दौरान 'केएफसी' के एक कर्मचारी की मौत हो गई है. एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी ने बीते दिन यानी कि 15 अप्रैल को पाकिस्तान के अमेरिकी 'फास्ट फूड' रेस्तरां पर हमला कर दिया था. 

तहरीक-ए-लब्बैक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पाक के अमेरिकी 'फास्ट-फूड' रेस्तरां पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई है. हमला पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा रोड के केएफसी रेस्तरां पर किया गया था. हमले की जानकारी पुलिस ने दी है.

एक कर्मचारी की मौत 
पुलिस ने बताया है कि टीएलपी के कार्यकर्ताओं ने पहले रेस्तरां घुसकर तोड़फोड़ की और बाद में वहां काम करने वाले कर्मचारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इस हमले में एक कर्मचारी की मौत हो गई है. पुलिस ने मरने वाले कर्मचारी की पहचान आसिफ नवाज के रूप में की है और उसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

14 अप्रैल को भी हुए प्रदर्शन 
पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर इजरायली विरोधी प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इससे पहले भी सोमवार यानी कि 14 अप्रैल को अमेरिकी रेस्तरा पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया था. हालांकि इन हमलों में किसी की हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. जिसके बाद मुफ्ती तकी उस्मानी ने प्रदर्शनकारियों से गुजारिश की थी कि विरोध को शांतिपूर्वक करें. 

मुस्लिम देशों से बॉयकॉट की अपील 
इसके साथ ही पाकिस्तान की संसद में भी गाजा पर हो रहे इजरायली हमलों की कड़ी निंदा की गई है और तमाम मुस्लिम देशों से इजरायली प्रोटेक्ट को बॉयकॉट करने की अपील की गई है. इजरायली हमलों से गाजा के हालात बेहद खराब हो गए है. वहां न पीने के लिए साफ पानी और न इलाज के लिए दवाई मौजूद है. हमलों के वजह से अस्पताल, घर, और स्कूल बुरी तरह से नष्ट हो गए है. 

TAGS

Trending news