Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2773360
Zee SalaamMuslim Worldइस मुस्लिम देश ने रद्द की 26,000 महिलाओं की नागरिकता, नए कानून के तहत कार्रवाई

इस मुस्लिम देश ने रद्द की 26,000 महिलाओं की नागरिकता, नए कानून के तहत कार्रवाई

Nationality Cancelled in Kuwait: कुवैत में नए कानून के मुताबिक कई हजार लोगों की नागरिकता रद्द कर दी गई हैं, जिसमें 26,000 महिलाएं हैं. सरकार की इस कार्रवाई में उन लोगों की नागरिकता रद्द की जा रही है, जिन्होंने अवैध तरीके से कुवैत की नागरिकता हासिल की है. 

इस मुस्लिम देश ने रद्द की 26,000 महिलाओं की नागरिकता, नए कानून के तहत कार्रवाई

Nationality Cancelled in Kuwait: कुवैत के नए अमीर की नई नीति के तहत सरकार ने कुछ महीनों में तकरीबन 42,000 लोगों की नागरिकता रद्द कर दी है, जिसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं. इस कार्रवाई में खासकर उन लोगों को चिंहित किया जा रहा है, जिन्होंने अवैध तरीकों से कुवैत की नागरिकता हासिल की है.

कुवैत के किंग शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने 2023 के दिसंबर में सत्ता संभाली थी, जिसके बाद से अवैध नागरिकता को खारिज करने की कार्रवाई की जा रही है. सरकार ने कहा है कि जिन लोगों का यहां खून का रिश्ता है, उन्हें ही कुवैत की नागरिकता मिलेगी. इस कार्रवाई के दौरान उन सभी की नागरिकता रद्द कर दी गई है, जिन्होंने अवैध तरीके से नागरिकता हासिल की थी. इसका ज्यादातर असर उन महिलाओं पर हुआ हैं, जिन्होंने कुवैत के पुरुषों से निकाह करके कुवैत की नागरिकता हासिल की थी. सरकार की इस कार्रवाई का खामियाजा सबसे ज्यादा इन महिलाओं को भुगतना पड़ रहा हैं.

नए कानून के तहत कार्रवाई 
एक देश की नागरिकता खोने के बाद ये लोग किसी भी देश के नागरिक नहीं रहते हैं. उनसे सारी सरकारी सुविधाएँ जैसे सरकारी स्वास्थ्य सेवा, बच्चों के स्कूलों की फीस माफ, जमीन खरीदने और शेयर में हिस्सा रखने के अधिकार रद्द कर दिए जाते हैं. इसके साथ ही बैंक अकॉउट और ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाता है. इन लोगों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. जब इन लोगों ने अपने अकाउंट में पैसे जमा करने गए तो उनको पता चला कि उनका अकाउंट पहले से भी फ्रीज है. 

Add Zee News as a Preferred Source

26,000 महिलाओं की नागरिकता रद्द 
आपकों बता दें कि कुवैत के अमीर ने अपने एक भाषण में कहा था कि कुवैत में रहने वाले 5 मिलियन लोगों में से सिर्फ एक तिहाई ही वास्तविक कुवैती हैं. पिछले साल के अगस्त से लेकर अब तक कई हजारों की नागरिकता रद्द कर दी गई हैं, जिसमें 26,000 महिलाएं शामिल है. ये आकड़ें कुवैत के ऑफिशियल रिपोर्ट के मुताबिक है. 

कुवैत के अमीर ने दिसंबर 2023 में कानून में संशोधन किया था, जिसके मुताबिक भ्रष्टाचार, बेईमानी और धार्मिक हस्तियों की आलोचना पर नागरिकता रद्द की जा सकती है. 

TAGS

Trending news