)
Kuwait News Today: कुवैत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर न सिर्फ अरब जगत बल्कि पूरी दुनिया के लोग हैरान हैं. दरअसल, कुवैत में जहरीली शराब पीने से 23 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा सिर्फ एक गलती का नतीजा नहीं बल्कि सैकड़ों जिंदगियों के लिए कहर बनकर टूटा है.
कुवैती हेल्थ मंत्रालय ने इसे एक बड़ा हेल्थ इमर्जेंसी करार दिया है और अधिकारियों ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. कई मायनों में यहां शराब से मौत का मामला हैरान करने वाला है और यह किसी अजूबे से कम नहीं है. वजह है कुवैत में शराब से जुड़े कानून यूएई, बहरीन और कतर की तुलना में कहीं ज्यादा सख्त हैं. कुवैत में शराब पर पूरी तरह से पाबंती है.
सख्त सजा के बावजूद नशाखोरी
यहां पर शराब बेचने, रखना या पीना गैरकानूनी है और कानून तोड़ने पर कड़ी सजा हो सकती है. इस तरह के गैर कानूनी काम करते हुए दोषी पाए जाने पर 6 महीने से 5 साल तक जेल और 500 दीनार (1,43,000 रुपये) से 1 मिलियन दीनार (286,000,000 रुपये) तक जुर्माना लगाया जा सकता है.
जहरीली शराब से मचा हाहाकार
कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि शनिवार से अब तक मीथेन युक्त जहरीली शराब पीने के कई मामले सामने आए हैं. इन मामलों में कुल 23 लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. मंत्रालय ने बताया कि सभी पीड़ित एशियाई मूल के नागरिक हैं. अब तक इसकी चपेट में 160
घायलों में से 6 लोगों की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा, जबकि 51 मरीजों को तत्काल किडनी डायलिसिस की जरूरत पड़ी. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि 21 लोगों की आंखों की रोशनी जा चुकी है या उन्हें दिखना बेहद कम हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.
जलीब अल-शुयुख से खरीदी गई थी शराब
एक कुवैती सुरक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ितों ने जो शराब पी थी, वह जलीब अल-शुयुख क्षेत्र में रहने वाले कुछ एशियाई लोगों से खरीदी गई थी, जो स्थानीय रूप से अवैध शराब बना और बेच रहे थे. फरवानिया गवर्नरेट के इस इलाके में अब छानबीन तेज कर दी गई है और एक विशेष सुरक्षा दल को जांच के लिए तैनात किया गया है.
सरकार की अपील
हेल्थ मिनिस्ट्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से अवाम से खास अपील की है. इसमें बताया गया है कि मीथेनॉल मिलावट वाली नशीली चीज पीने जहर फैल गई. इससे 160 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें 23 की मौत हो चुकी है. इसमें आगे कहा गया है कि ऐसी प्रवृत्तियों से बचें ताकि जानें बचाई जा सकें.
मिडिल ईस्ट और मुस्लिम जगत की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam