Indigo Flight Bomb Threats: कुवैत से मदरास आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने और मदरास पहुंचते ही विस्फोट करने की धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. सुरक्षा एजेंसियों और बम स्क्वॉड ने जांच की, जिसमें कुछ नहीं मिला. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Indigo Flight Bomb Threats: कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के हड़कंप मच गया. बम की धमकी मिलने के बाद उस फ्लाइट को मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. दरअसल, कुवैत से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में बम होने को लेकर एक धमकी भरी ईमेल मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारकर सभी पैसेंजरों को विमान से निकाला गया.
मुंबई एटीसी को सूचित किया गया कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है. इसमें कहा गया कि इंडिगो फ्लाइट 6ई-1234 (केडब्ल्यूआई–एचवाईडी) में बम होने की आशंका है. इस फ्लाइट में 228 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे. फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने के बाद ऐहतियात के तौर पर उस फ्लाइट को तुरंत मुंबई की ओर मोड़ दिया गया.
उस इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद CISF और बम स्क्वाड ने विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर सभी यात्रियों को उतारा और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. अभी धमकी की जांच चल रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धमकी वाले ईमेल में दावा किया गया था कि विमान में ISI और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) के ऑपरेटिव्स हैं, जो मद्रास एयरपोर्ट पर विस्फोट को अंजाम दे सकते हैं. यह मेल एक व्यक्ति पपिता रंजन की आईडी से भेजा गया था, लेकिन विमान की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
27 नवंबर को दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2939 की कार्गो होल्ड में अचानक धुआं देखने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर रात 10:20 बजे उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इसके अलावा 10 नवंबर को स्पाइसजेट के एक विमान के इंजन में खराबी की सूचना मिलने पर उसे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. लगातार धमकी भरे ईमेल और तकनीकी खराबियों के कारण हाल के दिनों में भारत में इमरजेंसी लैंडिंग के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.