Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2719100
Zee SalaamMuslim Worldलीबिया में नाव पलटने से चार पाकिस्तानियों की मौत, PM शहबाज शरीफ ने गुनहगारों को दी ये चेतावनी

लीबिया में नाव पलटने से चार पाकिस्तानियों की मौत, PM शहबाज शरीफ ने गुनहगारों को दी ये चेतावनी

Pakistan News: लीबिया में प्रवासियों को ले जा रही नाव पलटने से 4 पाकिस्तनी नागरिक समेत लगभग 11 लोगों की मौत हो गई है. लाशों को निकालने का सिलसिला जारी है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है, और कई जानकारियां दी है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

 

लीबिया में नाव पलटने से चार पाकिस्तानियों की मौत, PM शहबाज शरीफ ने गुनहगारों को दी ये चेतावनी

Pakistan News: उत्तरी अफ्रीकी का इस्लामिक मुल्क लीबिया में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई. मृतकों के लिस्ट में 4 पाकिस्तानी नागरिक  भी शामिल हैं. इस घटना की जानकारी पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने दिया है. वही, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगें.

दरअसल, लीबिया के हरवा तटरेखा के पास प्रवासियों को ले जा रही नाव पलट गई, जिसमें लगभग 11 लगों की मौत हो खबर है, इनमें 4 पाकिस्तानी नागरिक है, सभी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले है, चारों मृतकों की पहचान पंजाब के गुजरांवाला निवासी जाहिद महमूद, पंजाब के ही मंडी बहाउद्दीन निवासी समीर अली, सैयद अली हुसैन और असिफ इली के रूप में की गई है. 

वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज ने सीरिया की राजधानी त्रिपोली में पाकिस्तानी मिशन और विदेश कार्यालय को स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क कर बचे हुए मृतकों को निकालने के आदेश दिए हैं. बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि लीबिया में सिर्ते शहर के नजदीक हरावा तटरेखा के पास एक नाव पलटने की घटना से वह दुखी हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके नागरिकों को मौत के जाल में फसाने वाले लोगों के खिलाफ वह कड़ी कार्रवाई करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि त्रिपोली स्थित पाकिस्तान का दूतावास इस दुर्घटना में प्रभावित हुए पाकिस्तानियों के बारे में सक्रियता से जानकारी इकट्ठा कर रहा है और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है. 

TAGS

Trending news