Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश एंटी टेरर स्क्वाड (ATS) ने कलकत्ता से पांच अफगान नागरिकों को गिरफ्तार में लिया है. इन अफगानी नागरिकों पर आरोप है कि ये अवैध तरीके से पासपोर्ट बनवाने की कोशिश कर रहे थे. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश एंटी टेरर स्क्वाड (ATS) ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में कलकत्ता से पांच अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इन सभी को जबलपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान जिया उल रहमान, सुल्तान मोहम्मद, रजा खान,सैयद मोहम्मद और जफर खान के रूप में हुई है. ATS की जांच में सामने आया कि पकड़े गए सभी आरोपी वर्ष 2018-19 में अफगानिस्तान के काबुल से दिल्ली होते हुए कोलकाता पहुंचे थे.
इनमें से सुल्तान मोहम्मद मेडिकल वीजा पर आया था, जबकि बाकी चार अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए थे. ATS की पूछताछ में पता चला कि अफगान नागरिकों ने भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर में रह रहे मुख्य आरोपी सोहबत खान से प्रति व्यक्ति करीब ढाई लाख रुपए में डील की थी.
आरोपियों ने दस्तावेज में 300 मोती नाला तालाब सदर, 410 उपरैन गंज और 870 छोटी ओमटी जैसे एड्रेस दर्ज कराए, जो वास्तविक नहीं थे. इन फर्जी एड्रेस के आधार पर पासपोर्ट आवेदन किए गए और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराई गई. पांच में से चार पासपोर्ट जारी हो चुके थे, जिनमें से तीन एटीएस ने जब्त कर लिए हैं. एक पासपोर्ट गलत एड्रेस के कारण पासपोर्ट कार्यालय वापस लौट गया था.