Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2717084
Zee SalaamMuslim Worldमलेशिया के पूर्व PM अब्दुल्ला अहमद बदावी का हुआ इंतेकाल, 85 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मलेशिया के पूर्व PM अब्दुल्ला अहमद बदावी का हुआ इंतेकाल, 85 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Abdullah Ahmad Badawi Death: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी का 85 वर्ष की उम्र में हार्ट की बीमारी के कारण निधन हो गया. उनका इलाज कुआलालंपुर के इंस्टिट्यूट जांतुंग नेगरा अस्पताल में चल रहा था.

मलेशिया के पूर्व PM अब्दुल्ला अहमद बदावी का हुआ इंतेकाल, 85 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Abdullah Ahmad Badawi Death: मलेशिया के पूर्व पीएम अब्दुल्ला अहमद बदावी का हार्ट की बीमारी की वजह से निधन हो गया. कुआलालंपुर स्थित अस्पताल ‘इंस्टिट्यूट जांतुंग नेगरा’ ने आज यानी 14 अप्रैल को यह जानकारी दी. बदावी का इस अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह 85 साल के थे.

बदावी मलेशिया के पांचवें प्रधानमंत्री थे. वह 2003 से 2009 तक पद पर रहे, लेकिन राष्ट्रीय चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन के निराशाजनक परिणाम की जिम्मेदारी लेने के लिए उन पर इस्तीफा देने का दबाव डाला गया था. राजनीति छोड़ने के बाद उन्होंने आम आदमी की तरह जीवन व्यतीत किया. 

इस बीमारी से जूझ रहे हैं पूर्व पीएम
इसके पहले, साल 2022 में उनके दामाद खैरी जमालुद्दीन ने बताया था कि बदावी को डिमेंशिया है. उन्होंने कहा था कि अब्दुल्ला को बोलने में दिक्कत होती है और वह अपने परिवार के लोगों को पहचान नहीं पाते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

कौन हैं अब्दुल्ला अहमद बदावी
गौरतलब है कि अब्दुल्ला अहमद बदावी मलेशिया के पांचवें प्रधानमंत्री थे. वे साल 2003 से 2009 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे. उन्होंने मलेशिया के लोकप्रिय नेता महाथिर मोहम्मद के बाद प्रधानमंत्री का पद संभाला था. बदावी ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और सरकारी तंत्र को पारदर्शी बनाने की कोशिश की. उन्होंने शिक्षा, इस्लामी मूल्यों और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर भी ज़ोर दिया. उनकी छवि एक शांत और सौम्य नेता की रही है.

साल 2008 में क्या हुआ था
2008 के आम चुनावों में उनकी पार्टी को कमजोर प्रदर्शन का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने 2009 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद नजीब रजाक ने उनकी जगह ली. बदावी अब राजनीति से दूर हैं और अपना अधिकतर समय सार्वजनिक जीवन से दूर रहकर बिताई थी. उनकी नीतियां आज भी मलेशिया में याद की जाती हैं.

TAGS

Trending news