Microsoft employees against Israel: माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी ने 50 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसके दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने इजरायल को एआई हथियार देने के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया. कर्मचारियों का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट इजराइली सेना को एआई हथियार बेचता है. पचास हजार लोग मारे गए हैं और माइक्रोसॉफ्ट हमारे क्षेत्र से इस नरसंहार को बढ़ावा देता है.
Trending Photos
)
Microsoft employees against Israel: आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी 'माइक्रोसॉफ्ट' कम्पनी ने अपनी 50 साल पूरे होने की खुशी में जुमा को एक प्रोग्राम आयोजित किया था. माइक्रोसॉफ्ट की इस खुशी की रंग में भंग तब आया जब कम्पनी के कर्मचारियों ने इजरायल की सेना को एआई तकनीक देने के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया.
कर्मचारियों ने विरोध उस वक्त जताया जब माइक्रोसॉफ्ट एआई के सीईओ मुस्तफा सुलेमान कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स और पूर्व कार्यकारी अधिकारी स्टीव बाल्मर के साथ जश्न में मौजूद लोगों को कंपनी के एआई सहायक उत्पाद यानी कि कोपायलट के बारे में जानकारी दे रहे थे. इस बीच माइक्रोसॉफ्ट की कर्मचारी इब्तिहाल अबुसाद मंच की ओर बढ़ी और उसने चिल्लाकर कहा, "मुस्तफा तुम्हें शर्म आनी चाहिए.'" इसके बाद सुलेमान ने अपना भाषण रोक दिया.
अबुसाद ने की मुखालफ्त
अबुसाद ने कहा, "आप दावा करते हैं कि आप एआई का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए करना चाहते हैं लेकिन माइक्रोसॉफ्ट इजराइली सेना को एआई हथियार बेचता है. पचास हजार लोग मारे गए हैं और माइक्रोसॉफ्ट हमारे क्षेत्र से इस नरसंहार को बढ़ावा देता है."
अबुसाद के इस बयान के बाद सुलेमान ने कहा, "विरोध जताने के लिए धन्यवाद. मैं आपकी बात सुन रहा हूं." इसके बाद अबुसाद ने चिल्लाते हुए कहा कि सुलेमान और "पूरे माइक्रोसॉफ्ट" के हाथ खून से सने हैं. उसने मंच पर 'केफियेह स्कार्फ' भी फेंक दिया. यह स्कार्फ फलस्तीनी लोगों के प्रति समर्थन का प्रतीक बन गया है.
युद्धों के लक्ष्य के लिए AI का इस्तेमाल
इस विरोध के बाद अबुसाद को जश्न से बाहर निकाल दिया गया. इसके बाद एक अन्य प्रदर्शनकारी एवं माइक्रोसॉफ्ट की कर्मचारी वानिया अग्रवाल ने भी जश्न में उस समय बाधा डाली जब गेट्स, बाल्मर और वर्तमान सीईओ सत्य नडेला मंच पर थे. इस साल की शुरुआत में 'एसोसिएटेड प्रेस' के जरिये की गई एक जांच से पता चला था कि गाजा और लेबनान में हाल के युद्धों के दौरान बमबारी के लिए लक्ष्यों का चयन करते समय माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई के एआई मॉडल का इस्तेमाल किया गया था.
काम में रुकावट बर्दाशत नहीं
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, "हम सभी की आवाज सुनने के लिए कई रास्ते खुले रखते हैं. सबसे अहम बात यह है कि इससे काम में रुकावट पैदा नहीं होनी चाहिए. अगर ऐसा होता है तो हम ऐसा करने वालों से किसी दूसरे जगह पर चले जाने के लिए कहते हैं. हम यह तय करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारी काम की प्रक्रियाओं में उच्चतम मानकों को बनाए रखा जाए."
कर्मचारियों को फायर करने के अनुमान
फिल्हाल माइक्रोसॉफ्ट ने यह कर्मचारियों के खिलाफ आगे कार्रवाई करने के बारे में कुछ नही बताया है. अबुसाद ने मीडिया को बताया कि उसका अभी तक कंपनी से कोई संवाद नहीं हुआ है लेकिन विरोध जताने के बाद वह और अग्रवाल कार्य संबंधी अपने अकाउंट खोल नहीं पा रहे जो इस बात का संकेत हो सकता है कि उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है.