Mohamed Ben Sulayem President of the FIA: मोहम्मद बेन सुलेयम को फिर से FIA का प्रेसिडेंट चुना गया है. इस चुनाव में मोहम्मद बेन सुलेयम के खिलाफ कोई विरोधी पक्ष खड़ा नहीं था, इस वजह से उन्हें निर्विरोध जीत मिली. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Mohamed Ben Sulayem President of the FIA: मोहम्मद बेन सुलेयम को एक बार फिर मोटरस्पोर्ट बॉडी FIA का प्रेसिडेंट चुना गया है और साल 2029 तक उनका चार साल का दूसरा टर्म पूरा होगा. 64 वर्षीय मोहम्मद बेन सुलेयम अमीराती अधिकारी हैं, जिन्हें उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित FIA की वार्षिक जनरल असेंबली में बिना किसी विरोध के फिर से प्रेसिडेंट चुना गया. बेन सुलेयम ने दिसंबर 2021 में FIA का प्रेसिडेंट चुने गए थे, जो वर्तमान समय में भी FIA के प्रेसिडेंट हैं. अब वे 2029 तक अपना दूसरा चार साल का कार्यकाल पूरा करेंगे.
FIA के प्रेसिडेंट चुने जाने के बाद सुलेयम ने FIA सदस्यों का धन्यवाद किया. सुलेयम ने कहा कि उन पर दोबारा भरोसा किया जाना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा आगे कहा कि FIA मोटरस्पोर्ट, मोबिलिटी और दुनिया भर के सदस्य क्लबों के लिए काम करना उनका संकल्प है.
पिछले चार वर्षों में FIA में गवर्नेंस, संचालन और वित्तीय व्यवस्था में बड़े सुधार हुए हैं। सुलेयम के नेतृत्व में फेडरेशन ने 2021 के €24 मिलियन के नुकसान से उबरकर 2024 में €4.7 मिलियन का मज़बूत ऑपरेटिंग प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले एक दशक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
FIA ने 2025 के लिए €4.4 मिलियन के अनुमानित ऑपरेटिंग रिज़ल्ट की घोषणा भी की है, जिससे संस्था की निरंतर विकास यात्रा का संकेत मिलता है। मज़बूत वित्तीय स्थिति के कारण वैश्विक सदस्य क्लबों और रणनीतिक पहलों में दीर्घकालिक निवेश बढ़ा है.