Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ईरानी बहू ने अपने ससुराल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसकी प्राइवेट वीडियो बनाई और उसे अब ब्लैकमेल कर रहे हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Moradabad News: मुरादाबाद में एक मामला इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है. ईरान की रहने वाली फाएजे अर्वंदी उर्फ फैजा, जो मुरादाबाद निवासी पंकज कुमार दिवाकर की पत्नी हैं, उन्होंने ससुराल पक्ष पर संगीन इल्जाम लगाए हैं. गुरुवार को फैजा अपने पति पंकज दिवाकर के साथ महिला थाने और फिर एसपी सिटी ऑफिस पहुंचीं थीं. उनका कहा है कि उनकी ससुराल वाले उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं.
फैजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी सास कुंता देवी, तीन नंदों और नंदोई ने उन्हें दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया. महंगे तोहफे और रुपए की मांग पूरी न करने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. फैजा कहती हैं कि उनसे महंगे गिफ्ट्स की डिमांड की जाती है और अकसर उनके साथ बदसलूकी होती है.
फैजा ने यह भी कहा कि उनके निजी पलों के वीडियो और तस्वीरें उनकी जानकारी के बिना रिकॉर्ड कर ली गईं और बाद में उन्हीं का इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिए किया गया. विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. इसी मसले को लेकर उन्होंने पुलिस का रुख किया है.
बहू के आरोपों पर सास कुंता देवी ने कहा कि बेटे की बहू आए दिन उनके साथ मारपीट करती है और गालियां देती है. वह पैतृक मकान को बिकवाकर बेटे को ईरान ले जाना चाहती है. कुंता देवी ने कहा, "मकान बेचकर दे दूंगी तो मेरा बुढ़ापा कहां कटेगा? बस इसी बात का झगड़ा है. मैं बेटे को ईरान आने-जाने के लिए पहले ही दो बार में करीब 7 लाख रुपए दे चुकी हूं. अब मेरे पास और पैसा नहीं है."