Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2711802
Zee SalaamMuslim Worldगाजा में इजरायली हवाई हमले से ताबाही; 35 से ज्यादा लोगों की मौत

गाजा में इजरायली हवाई हमले से ताबाही; 35 से ज्यादा लोगों की मौत

Gaza News: इजरायल ने उत्तरी गाजा में बुधवार को कई मिसाइल दागी है. इन हवाई हमलों में तकरीबन 35 लोगों की मौत हुई है और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मरने वालों की संख्या 35 से ज्यादा हो सकती है. 

गाजा में इजरायली हवाई हमले से ताबाही; 35 से ज्यादा लोगों की मौत

Gaza News: गाजा में मौतों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक बुधवार को इजरायल ने गाजा के शुजायेया में हवाई हमले किए हैं, जिसमें कम से कम 35 लोगों की मौत हुई है. इन हमलों में लोगो के टुकड़े-टुकड़े हो गए है.

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बुधवार को उत्तरी गाजा में हुए हमलों में मरने वालों की संख्या 35 से ज्यादा हो सकती है, क्योंकि कई लोग अभी भी मलबे के अंदर दबे हुए है. नागरिक सुरक्षा दल और स्थानीय लोग मलबे में फंसे लोगों को ढूंढने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं.

हर तरफ तबाही
इजरायली सेना के मुताबिक इन हमलों में हमास के एक लड़ाके को निशाना बनाया गया है, लेकिन उसका नाम नहीं बताया गया है. इसके साथ ही इन हमलों से आवाम को हुए नुकसान को कम करने के लिए कदम उठाए जाएगें.

Add Zee News as a Preferred Source

शुजायेया के रहने वाले अयूब सलीम ने मीडिया को बताया है, "कई मिसाइलों के इन हमलों से लोगों के टुकड़े-टुकड़े हो गए है. हर तरफ धूल और तबाही से भरी हुई थी. हम कुछ नहीं देख पा रहे थे, बस लोगों की चीखें और घबराहट ही सुनाई दे रही थी."

 रेस्क्यू ऑपरेशन 
मलबे में दबे लोगों के निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया ज्यादातर लोग जबरन विस्थापित होने के बाद इस ब्लॉक में रहने आए थे.  नागरिक सुरक्षा प्रवक्ता महमूद बसल ने कहा, "इजरायली नाकेबंदी के वजह से बचाव दल के पास सभी उपकरण मौजूद नहीं है, जिसके वजह से मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है. हमलें में 60 से ज्यादा लोग घायल हुए है."

गाजा में लगातार हो रहे इजरायली हमलों से जान और माल दोनों की ताबाही मची हुई है. गाजा सिटी के अल-अहली हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया, हॉस्पिटल के पास जले हुए लोगों के इलाज के लिए दवा की कमी है और इलाज के लिए ब्लड की सख्त जरूरत है."

TAGS

Trending news