)
Zohran Mamdani arrest Netanyahu: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर जोहरान ममदानी ने एक बार फिर इस बात को दोहराया कि अगर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू न्यूयॉर्क शहर में दाखिल होंगे, तो वह उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे. जोहरान ममदानी अपने चुनावी सभाओं और मीडिया इंटरव्यू में बार-बार इस बात को दोहराया चुके हैं.
न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी ने इस बात को तब दोहराया, जब हाल ही में न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर एरिक एडम्स ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात की. साथ ही एरिक एडम्स ने ममदानी के शपथ ग्रहण समारोह में आने की नेतन्याहू से गुजारिश की. इस घटना के बाद ममदानी ने कहा कि अगर नेतन्याहू न्यूयॉर्क शहर में प्रवेश करते हैं, तो वह उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे.
उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क शरह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का शहर है, जिसका मतलब है अंतरराष्ट्रीय कानूनों को बनाए रखना. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) द्वारा नेतन्याहू को गज़ा में युद्ध अपराध के लिए दोषी ठहराने और अरेस्ट वारंट जारी करने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क शहर को ICC के वारंट का पालन करना चाहिए. यानी नेतन्याहू के न्यूयॉर्क शहर आने पर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही गई है.
इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने साल 2024 में इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है. नेतन्याहू के आदेश पर इजरायली सेना ने लगभग दो सालों तक गज़ा के आम लोगों का नरसंहार किया, जिसके अनगिनत सबूत दुनिया के सामने हैं. इजरायल के इस अमानवीयता के खिलाफ दुनिया भर में प्रदर्शन हुए. साथ ही कई देशों ने इजरायल पर छिटपुट कार्रवाईयां भी की.
गौरतलब है कि अमेरिका में पुलिस प्रशासन मेयर के कंट्रोल में होता है. यानी मेयर को यह अधिकार है कि वह किसी भी व्यक्ति को अपने शहर में आने से रोक सकता है और गिरफ्तार कर सकता है. इसीलिए न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर जोहरान ममदानी नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की बात करते हैं. जोहरान ममदानी भारतीय मूल के हैं. उनके पिता एक व्यापारी और बुद्धिजीवी हैं. वहीं, माँ मीरा नायर एक फिल्मी दुनिया की एक फेमस डायरेक्टर हैं.