Operation Sindoor के तहत भारत ने पाकिस्तान की 9 साइट्स को निशाना बनाया था. अब इसके बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के लिए स्क्रॉल करें
Trending Photos
)
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है. इसके बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पाकिस्तानी शख्स अपने ही मुल्क को खरी-खोटी सुना रहा है. बता दें, 7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान पर स्ट्राइक किया था और 9 साइट्स को निशाना बनाया था.
वीडियो में शख्स कहता है कि कल रात इंडिया ने पाकिस्तान पर 24 मिसाइल हमले किए. हैरानी की बात है कि सभी मिसाइल अपने टारगेट्स पर जाकर लगे. हैरानी की बात यह है कि हमारा डिफेंस सिस्टम एक भी मिसाइल को इंटरसेप्ट नहीं कर सका. सारे हमले रोकने में हम नाकाम रहे. इंडिया ने जो टारगेट सेट किया था वो अचीव किया. यह शख्स साफ तौर पर कहता दिखाई दिया कि पाकिस्तानी सेना का डिफेंस सिस्टम एकदम बेकार साबित हुआ है.
यह शख्स आगे कहता है कि वोह जो कहते हैं कि इंडिया ने घुस कर मारना है, उन्होंने वही किया, हमें घुसकर मारा. ये हकीकत है. अब आप इसे ये मत कहने लगना कि आप इंडिया की तारीफ कर रहे हैं. यह हकीकत है. इस शख्स ने ईरान का उदाहरण देते हुए कहा कि वह कई सौ मिसाइल फायर करता है, और कुछ ही मिसाइल इजराइल में गिरते हैं. इजराइल का इतना मजबूत डिफेंस सिस्टम है.
पाकिस्तान का आम आदमी पाकिस्तानी सेना और सरकार की हकीकत बताता हुआ। #OperationSindoor pic.twitter.com/dBe2K8Cj8X
— Jitender Sharma (@capt_ivane) May 8, 2025
शख्स आगे कहता है कि अच्छा हुआ ये मिसाइल हमारे किसी मिलिट्री साइट या अहम जगह पर नहीं दागे गए. अगर ऐसा होता तो अभी तक सक कुछ खत्म हो चुका होता. इसके साथ ही इस शख्स ने कहा कि भारत के जेट्स को गिराने की अफवाहें फैलाई जा रही थी. मैंने चेक किया जो कि बिलकुल गलत है. कई साल पहले की फुटेज्स को शेयर किया जा रहा है.