Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2747898
Zee SalaamMuslim WorldOperation Sindoor: अपने गए तो हो रहा है एहसास, कांग्रेस एमपी इमरान मसूद का बड़ा बयान

Operation Sindoor: अपने गए तो हो रहा है एहसास, कांग्रेस एमपी इमरान मसूद का बड़ा बयान

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस एमपी इमरान मसूद का बड़ा बयान आया है. उनका कहना है कि आज पाकिस्तान को महसूस हो रहा है कि जब अपने मरते हैं तो कैसा महसूस होता है.

Operation Sindoor: अपने गए तो हो रहा है एहसास, कांग्रेस एमपी इमरान मसूद का बड़ा बयान

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस एमपी इमरान मसूद का बड़ा बयान आया है. उनका कहना है कि आज पाकिस्तान को महसूस हो रहा है कि जब अपने मरते हैं तो कैसा महसूस होता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा हमला काफी प्रीसाइज लोकेशन पर था, जिसमें आतंकियों को निशाना बनाया है.

ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले इमरान मसूद?

इमरान मसूद ने कहा,"हमारी कार्रवाई चुनी हुई और सटीक निशाना साधकर की गई है. हमने सिर्फ आतंकी ढांचे पर हमला किया है, नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया है. आतंकवादी मसूद अजहर को अपने परिवार के सदस्यों की मौत का दर्द समझ में आएगा. पाकिस्तान कायर देश है. वह पीछे से हमला करता है. यह तो बस शुरुआत है. हमें आतंकवाद की जड़ों को खत्म करना है."

आज हो रहा है मौत के दर्द का एहसास

इमरान मसूद ने कहा कि हमने आतंक के गढ़ को निशाना बनाया है. जब वह आतंकियों को ट्रेन करके भारत में भेजकर आतंकी हमले करा रहा था तो क्या तब बच्चे नहीं मर रहे थे. उनके दिल के दर्द का एहसास आज होगा, जब अपने गए हैं. आज उन्हें मौत के दर्द का एहसास हो रहा है. ये सिर्फ दूसरों को मौत परोसना जानते हैं?

Add Zee News as a Preferred Source

पाकिस्तान है कायर मुल्क

इमरान मसूद ने आगे कहा कि पाकिस्तान कायर मुल्क है वह पीछे से हमले करता है. पीछे से कायर लोग करते हैं, बहादुर लोग सामने से वार करते हैं. हम सीना ठोक कर कहते हैं कि हमने हमला किया, अंदर घुसकर हमला किया. जब पहलगाम हमला हुआ तो मैं दो दिन पहले ही कश्मीर से लौटा था, तो मेरा तो खून खौल रहा था. आतंक का रास्ता पकड़ोगे तो बारूद से भर देंगे. अभी तो शुरुआत है, हमें आतंक की जड़ को खत्म करना है.

ऑपरेशन सिंदूर

बता दें, 7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान में 9 साइट्स पर हमला किया था. जिसमें, कई आतंकियों की जान गई थी. हिंदुस्तान का कहना था कि उसने केवल आतंकियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाया है. इस ऑपरेशन के तहत किसी नागरिक या फिर मिलिट्री साइट्स को टारगेट नहीं किया गया है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news