Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2768245
Zee SalaamMuslim WorldPakistan होगा बेनकाब, Operation Sindoor Outreach के तहत डेलिगेशन UAE हुआ रवाना

Pakistan होगा बेनकाब, Operation Sindoor Outreach के तहत डेलिगेशन UAE हुआ रवाना

All Party Delegation Moved to UAE: ऑल पार्टी डेलिगेशन ऑपरेशन सिंदूर आउटरीच के तहत यूएई रवाना हो गया है. इस विजिट का मकसद पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ दुनिया का अवगत कराना है.

Pakistan होगा बेनकाब, Operation Sindoor Outreach के तहत डेलिगेशन UAE हुआ रवाना

All Party Delegation Moved to UAE: भारत ने अपने ग्लोबल ऑपरेशन 'ऑपरेशन सिंदूर आउटरीच' की शुरुआत कर दी है. इस ऑपरेशन के तहत भारत ने हाई लेवल ऑल पार्टी डेलिगेशन की पहली दो टीमें जापान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भेजी हैं. इस ऑपरेशन का मकसद है आतंकवाद के खिलाफ इंटरनेशनल लेवल पर सहमति बनाना और पाकिस्तान व उसकी जमीन से चल रहे आतंकी संगठनों को दुनिया में अलग-थलग करना है.

कौन हैं इस टीम में शामिल

बुधवार को रवाना हुए दूसरे डेलिगेशन का नेतृत्व शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे कर रहे हैं. यह टीम UAE,लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन का सफर करेगी. इस दल में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज, अतुल गर्ग, मनन कुमार मिश्रा, बीजेडी के सस्मित पात्र, IUML के ई. टी. मोहम्मद बशीर, बीजेपी नेता एस. एस. आहलूवालिया और पूर्व राजदूत सुजन चिनॉय शामिल हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने किया ट्वीट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार रात को X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,"आतंकवाद के खिलाफ एकजुट. शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ऑल पार्टी प्रतिनिधिमंडल की दूसरी टीम दिल्ली से रवाना हो चुकी है. यह टीम UAE, कांगो, सिएरा लियोन और लाइबेरिया जाकर भारत का सख्त संदेश लेकर जाएगी."

Add Zee News as a Preferred Source

पहली टीम जापान हुई थी रवाना

भारत के सांसदों की पहली टीम जदयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में जापान के लिए रवाना हुई थी. इस टीम में सभी अहम पार्टियों के नेता शामिल हैं जैसे – कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, सीपीआई-एम सांसद जॉन ब्रिटास, बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी, बृजलाल, प्रदान बरूआ, हेमांग जोशी, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी और राजदूत मोहन कुमार.

यह टीम जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया का दौरा करेगी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया,"आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस! ऑल पार्टी प्रतिनिधिमंडल की पहली टीम संजय कुमार झा के नेतृत्व में 5 देशों के दौरे पर रवाना हुई है. ये डेलिगेशन दुनिया को भारत की आतंकवाद के खिलाफ कड़ी नीति से अवगत कराएगा."

सात टीमें, 33 देशों का दौरा

‘ऑपरेशन सिंदूर आउटरीच’ के तहत कुल 7 टीमें, जिनमें 59 सांसद, पूर्व मंत्री और राजनयिक शामिल हैं, 21 मई से 5 जून के बीच 33 देशों का दौरा करेंगी. यह भारत का पहला ऐसा ऑपरेशन है, जिसमें सभी पार्टियों का साझा राजनीतिक मोर्चा बनाकर आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इन टीमों को रवाना होने से पहले खास ब्रीफिंग दी और भारत की नीति को स्पष्ट किया. उन्होंने कहा,"भारत पिछले 40 सालों से सीमा पार आतंकवाद का शिकार रहा है. अब हमारा जवाब बदल गया है. अब कोई भ्रम या समझौता नहीं होगा.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news