Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2761358
Zee SalaamMuslim WorldOperation Sindoor पर शहबाज शरीफ का कबूलनामा, बताया क्या-क्या हुआ तबाह

Operation Sindoor पर शहबाज शरीफ का कबूलनामा, बताया क्या-क्या हुआ तबाह

Operation Sindoor: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा कबूलनामा किया है. उनका कहना है कि इस ऑपरेशन में कई जगहों को नुकसान हुआ है. पूरी खबर पढ़ें.

Operation Sindoor पर शहबाज शरीफ का कबूलनामा, बताया क्या-क्या हुआ तबाह

Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय वायुसेना के जरिए किए गए जवाबी हमलों में हुए नुकसान की बात पाकिस्तान ने कबूल ली है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद यह कबूल किया है कि भारतीय हमलों में उनके कई अहम एयरबेस तबाह हो चुके हैं, जिनमें इस्लामाबाद के नजदीक मौजूद नूर खान एयरबेस अहम है.

ऑपरेशन सिंदूर में भारी नुकसान

यह वही पाकिस्तान है जो कुछ दिन पहले तक हमले से इनकार कर रहा था और अपने नागरिकों को भ्रम में रखकर जीत के जश्न मना रहा था. अब वही पाकिस्तान खुद कह रहा है कि उसे गंभीर नुकसान हुआ है. शहबाज शरीफ खुद वीडियो में इस बात को कबूल करते हुए नजर आ रहे हैं.

क्या बोले शहबाज शरीफ

वीडियो में शहबाज शरीफ कहते हैं, "9 और 10 मई की रात करीब ढाई बजे जनरल असीम मुनीर ने मुझे सिक्योर फोन पर जानकारी दी कि भारत ने बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की हैं. इनमें से एक मिसाइल नूर खान एयरबेस पर गिरी है और कुछ अन्य इलाकों में भी धमाके हुए हैं. हमारी वायुसेना ने देश की रक्षा के लिए स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया और चीनी लड़ाकू विमानों पर लगे अत्याधुनिक गैजेट्स की मदद ली."

Add Zee News as a Preferred Source

नूर एयरबेस है बेहद सेंसिटिव

गौरतलब है कि नूर खान एयरबेस पाकिस्तान का एक बेहद सेंसिटिव मिलिट्री अड्डा है, जिसका इस्तेमाल देश के टॉप वीवीआईपी जैसे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री की हवाई आवाजाही के लिए किया जाता है. यह एयरबेस इस्लामाबाद के करीब होने के वजह से रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

सैटेलाइट तस्वीरों में यह भी देखा गया है कि रावलपिंडी स्थित एयरबेस में कमांड और कंट्रोल यूनिट को सटीकता से निशाना बनाकर तबाह किया गया है. यह सब दर्शाता है कि भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पूरी रणनीति और उच्च तकनीकी सटीकता के साथ की गई थी. इस कबूलनामे के बाद अब पाकिस्तान की ओर से की जा रही किसी भी तरह की लीपापोती या इनकार की संभावना खत्म हो गई है. भारत का यह ऑपरेशन रणनीतिक और सैन्य दृष्टि से एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news