Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2746146
Zee SalaamMuslim WorldOperation Sindoor: पाकिस्तान में वह 9 जगह, जहां भारत ने किए हैं हमले; जानें डिटेल

Operation Sindoor: पाकिस्तान में वह 9 जगह, जहां भारत ने किए हैं हमले; जानें डिटेल

Operation Sindoor Update: भारत ने पाकिस्तान पर बड़े हमले किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबित कुल 9 साइट्स को निशाना बनाया गया है, जिसमें 80-100 आतंकियों की मौत हुई है. पूरी खबर पढ़ें.

Operation Sindoor: पाकिस्तान में वह 9 जगह, जहां भारत ने किए हैं हमले; जानें डिटेल

Operation Sindoor Update: बुधवार तड़के भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले का बदला ले लिया है और पाकिस्तान में मौजूद नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है. ये सभी ठिकाने लंबे समय से आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह माने जाते थे.

भारत ने पाकिस्तान में किन जगहों पर बनाया निशाना?

भारतीय सेना ने जिन इलाकों को टारगेट किया गया, उनमें बहावलपुर, मुरीदके, चक अमरू, सियालकोट, भीमबेर, गुलपुर, कोटली, बाघ और मुजफ्फराबाद शामिल हैं. पाकिस्तान के साउथ पंजाब में मौजूद बहावलपुर इस ऑपरेशन का मुख्य निशाना था. इसकी वजह यह है कि यहीं आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय मौजूद है. यह संगठन भारत में कई बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहा है, जिनमें 2001 का संसद हमला और 2019 का पुलवामा हमला भी शामिल हैं.

1. मरकज़ सुभान अल्लाह, बहावलपुर
2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके
3. सरजाल/तेहरा कलां
4. महमूना जोया सुविधा, सियालकोट,
5. मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर,
6. मरकज़ अब्बास, कोटली,
7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में मौजूद है.
8.मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम
9. मरकज़ सैयदना बिलाल

Add Zee News as a Preferred Source

क्या हुआ इस ऑपरेशन का नतीजा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 80-100 आतंकियों की जान गई है. हमले का निशाना बने ठिकाने बैन आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे. इन संगठनों के लॉन्च पैड, ट्रेनिंग कैंप और कट्टरपंथी बनाने वाले सेंटर्स को निशाना बनाया गया है. 

यहां हुए सबसे बड़े हमले

सबसे बड़े हमले बहावलपुर और मुरीदके में हुए, जहां हर जगह करीब 25–30 आतंकियों के मारे जाने की जानकारी है. मुरीदके में "मस्जिद वा मरकज़ तैयबा" को भी निशाना बनाया गया, जो लश्कर-ए-तैयबा का अहम सेंटर्स माना जाता है और जिसे पाकिस्तान की "आतंकी नर्सरी" कहा जाता है. दूसरी जगहों पर मारे गए आतंकियों की संख्या की पुष्टि अभी खुफिया एजेंसियां कर रही हैं, लेकिन शुरुआती आंकड़ों के अनुसार कुल 80 से 90 आतंकी मारे गए हैं. भारतीय सेना ने हमले के बाद X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो जारी कर लिखा,  "Justice is served". पहलगाम हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच काफी तनाव बढ़ा हुआ है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई तरह के कदम भी उठाए थे. 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news