Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले किए. इसके बाद से शहबाज सरकार में हलचल मच गई है और पाक प्रधानमंत्री ने एक मीटिंग बुलाई है.
Trending Photos
)
Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उच्च स्तरीय सीसीएस बैठक की अध्यक्षता करने के कुछ ही घंटों बाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है. यह बैठक गुरुवार को 24 अप्रैल को होनी है. यह ऐलान पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई है. जिसमें उन्होंने तस्दीक की है कि नेशनल सिक्योरिटी इस बातचीत का अहम टॉपिक होने वाला है.
उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री मोहम्मद शाहबाज शरीफ ने आज शाम को भारत सरकार के बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए गुरुवार सुबह 24 अप्रैल को नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक बुलाई है."
वहीं कनाडा ने बुधवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए खतरनाक आतंकी हमले की घटना के लगभग 36 घंटे बाद निंदा कीहै. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मैं जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले से हैरान हूं. यह हिंसा का एक मूर्खतापूर्ण और चौंकाने वाला कृत्य है, जिसमें निर्दोष नागरिक और पर्यटक मारे गए और घायल हुए हैं. कनाडा इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है. हम पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं."
वहीं, हिंदुस्तान सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के को लेकर 24 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है. सूत्रों के मुताबिक यह मीटिंग रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगी. सर्वदलीय बैठक में हमले के बाद के हालात, सुरक्षा उपायों और आगे की रणनीति पर बातचीत होगी. जिसमें तमाम दलों के नेता शामिल होंगे.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की थी, जो दो घंटे से ज्यादा वक्त तक चली थी. इस मीटिंग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए थे.