)
Balochistan News: पाकिस्तान की सरकार और वहां की सेना बलूचिस्तान प्रांत के लोगों पर जुल्म कर रही है. इस प्राक के कई घटनाएँ सामने आए हैं, जब पाकिस्तानी वायुसेना ने युद्धक विमानों से भीषण बमबारी भी की है. इसी कड़ी में बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान की आर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की फौज बलूचिस्तान में आम लोगों के खिलाफ केमिकल वेपन का इस्तेमाल कर रही है.
दरअसल, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के लोग पाकिस्तान से एक अलग आज़ाद देश की मांग कर रहे हैं. इसी मांग को दबाने के लिए और वहां के प्राकृतिक संसाधनों को लूटने के लिए पाकिस्तान की फौज बलूचिस्तान के लोगों पर जुल्म कर रही है और विरोध की आवाज़ को ताकत के सहारे दबाने की कोशिश कर रही है.
अलगाववादी नेता मीर यार बलूच ने आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तानी फौज बलूच लोगों का खून बहाने में सभी हदें पार कर दी हैं. उन्होंने दुनिया के तमाम देशों से गुजारिश की है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज के जुल्म पर ध्यान दें. उन्होंने दुनिया के देशों से अपील करते हुए कहा कि आर्मी चीफ असीम मुनीर की जवाबदेही तय करने की जरूरत है.
मीर यार बलूच ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी. उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान फौज द्वारा कई इलाकों में ड्रोन अटैक करने की खबर मिली है. उन्होंने आगे कहा कि वह इंटरनेशनल हथियार एक्सपर्ट्स और उससे संबंधित जांच करने वाली संस्थाओं से अपील करते हैं कि वे प्रभावित इलाकों का दौरा करें. उन्होंने कहा कि इन इलाकों का दौरा करके पाकिस्तान फौज द्वारा इस्तेमाल किए गए केमिकल हथियारों का स्वतंत्र रूप से आकलन करें.
गौरतलब है कि कमेकल हथियारों का इस्तेमाल करना इंटरनेशनल कानून के मुताबिक अपराध है. मीर यार बलूच के मुताबिक पाकिस्तानी फौज बलूचिस्तान के आम लोगों के खिलाफ कमेकल हथियारों का इस्तेमाल कर रही है.