Pakistan Afghanistan Relations: पाक विदेश मंत्री इशाक डार 19 अप्रैल को काबुल में अफगान तालिबान नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस दौरान सुरक्षा, व्यापार और शरणार्थी मुद्दों पर बात होगी. यात्रा को दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की बड़ी पहल माना जा रहा है.
Trending Photos
)
Pakistan Afghanistan Relations: पाकिस्तान सरकार ने हजारों अफगानी रिफ्यूजियों को जबरन देश से बाहर निकालने का फैसला किया है. तब से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले साल से रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं. इस तनाव को कम करने और आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार 19 अप्रैल को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल का दौरा करेंगे और तनाव कम करने के लिए तालिबान से बातचीत करेंगे.
इस दौरे में वे अफगान तालिबान सरकार के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे. इनमें अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद, उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर, और विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी शामिल हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस मुलाकात में सुरक्षा, व्यापार, सीमा पार आवाजाही, और लोगों के बीच रिश्तों को बेहतर करने जैसे मुद्दों पर बात की जाएगी इस यात्रा को दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और गलतफहमियों को दूर करने की एक अहम कोशिश माना जा रहा है.
अपनी यात्रा से पहले डार ने अधिकारियों के साथ की बैठक
अफगानिस्तान की अपनी यात्रा से पहले डार ने आज यानी 18 अप्रैल को दोपहर अपने कार्यालय में एक उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें अफगानिस्तान के विशेष प्रतिनिधि राजदूत सादिक खान, एसएपीएम तारिक बाजवा, वाणिज्य, रेलवे और आंतरिक मामलों के संघीय सचिव और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए.
पाक के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि आंतरिक चर्चाओं के दौरान आगामी यात्रा के सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया. बयान में कहा गया, "उप प्रधान मंत्री की यात्रा अफगानिस्तान के साथ निरंतर जुड़ाव बढ़ाने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है."
अधिकारियों के साथ जाएंगे पाक विदेश मंत्री
यह यात्रा अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि सादिक खान के साथ विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) की बैठक में भाग लेने के लिए काबुल की एक दिवसीय यात्रा के समापन के बाद हुई है. अफगानिस्तान के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी इस्लामाबाद का दौरा किया और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बैठकें कीं.