Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2679871
Zee SalaamMuslim WorldPakistan का फिर गया दिमाग, अपने पड़ोसी पर लगा रहा जाफर ट्रेन हाइजैक का इल्जाम

Pakistan का फिर गया दिमाग, अपने पड़ोसी पर लगा रहा जाफर ट्रेन हाइजैक का इल्जाम

Pakistan Jaffar Express Attack: पाकिस्तान के फॉरेन ऑफिस ने कहा है कि जाफर एक्सप्रेस पर हुए हमले के पीछ भारत है. हालांकि वह इस दावे के पीछे कोई तथ्य या फिर सबूत नहीं पेश कर पाए हैं.

Pakistan का फिर गया दिमाग, अपने पड़ोसी पर लगा रहा जाफर ट्रेन हाइजैक का इल्जाम

Pakistan Jaffar Express Attack: जाफर एक्सप्रेस पर हुए हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान ने भारत को ठहराया है. जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान फॉरेन ऑफिस ने गुरुवार को कहा कि भारत इस घातक अटैक (जाफर एक्सप्रेस अटैक) के पीछे है. हालांकि, उन्होंने अपने इस दावे के खिलाफ कोई सबूत या तथ्य पेश नहीं किया. उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना विदेश में मौजूद एक आतंकवादी संगठन के के नेतृत्व के जरिए कराई गई है.

पाकिस्तान ने लगाया भारत पर इल्जाम

फॉरेन ऑफिस के प्रवक्ता शफकत अली खान ने इस्लामाबाद में अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि जाफर एक्सप्रेस हमले के लिए बचाव अभियान पूरा हो गया है, और खुफिया जानकारी से पता चलता है कि आतंकवादी अफगानिस्तान में अपने सहयोगियों के संपर्क में थे. उनका यह बयान तब आया है जब पाकिस्तानी सेना ने बलोचिस्तान लिब्रेशन आर्मी के 33 आतंकियों को मार गिराया है.

अफगानिस्तान में बैठे हैं सरबराह

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इंटरसेप्ट की गई कॉल से हमलावरों और अफ़गानिस्तान के बीच संबंधों की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा, "आतंकवादियों के पास अफ़गानिस्तान में सुरक्षित पनाहगाह हैं और पाकिस्तान ने बार-बार अफ़गान अंतरिम सरकार से गुजारिश की है कि वह BLA जैसे ग्रुप को आतंकवाद के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल करने से रोकें."

Add Zee News as a Preferred Source

ऑपरेशन के बाद, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि जाफर एक्सप्रेस की घटना ने खेल के नियमों को बदल दिया है. उन्होंने कहा, "जिसने भी यह किया है, उसे पकड़कर न्याय के कटघरे में लाया जाएगा." उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का इस्लाम, पाकिस्तान और बलूचिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है.

जाफर एक्सप्रेस हाइजैक

बता दें क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाइजैक कर लिया गया था. इस हमले के दौरान 400 मुसाफिर फंस गए थे. जिन्हें बचा लिया गया है. सेना ने कहा है कि सभी बंधक भागने में कामयाब रहे, लेकिन 21 मुसाफिरों को आंतकियों ने मौत के घाट उतार दिया. इसके अलावा, बोलन जिले के मुश्कफ इलाके में हुए हमले के दौरान चार सरकारी कर्मी भी मारे गए.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news