Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2947836
Zee SalaamMuslim Worldचार बलूच युवकों को अगवा कर की हत्या, पाकिस्तानी सेना पर लगे आरोप, मचा बवाल

चार बलूच युवकों को अगवा कर की हत्या, पाकिस्तानी सेना पर लगे आरोप, मचा बवाल

Balochistan News: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और सरकार समर्थित मिलिशिया द्वारा आम लोगों का अपहरण और हत्या से वहां के लोगों में आक्रोश फैल गया है. इस हफ्ते चार मृतकों के लाश मिलने से इस आक्रश और बढ़ गया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

चार बलूच युवकों को अगवा कर की हत्या, पाकिस्तानी सेना पर लगे आरोप, मचा बवाल

Balochistan News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अलगावादी हथियारबंद संगठनों की तरफ से हमले बढ़ गए हैं. वहीं, पाकिस्तानी सेना अलगाववादियों पर कार्रवाई के बहाने वहां के आम लोगों पर जुल्म कर रही है. बलूचिस्तान में इसी हफ्ते चार शवों की बरामदगी से पाकिस्तानी सेना के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है. चारों मृतक बलूचिस्तान के ही हैं, जिनमें तीन की नामजद पहचान कर ली गई है. 

मृतकों के परिवारों और अधिकार समूहों ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर अपने ही नागरिकों के खिलाफ व्यवस्थित हिंसा का आरोप लगाया है. चार शवों की बरामदगी से पहले पीड़ित कई दिनों तक लापता थे. बलूचिस्तान के केच जिले के बुलेदा स्थित सोराप डैम इलाके में तीन शवों की पहचान हुई है. पहचान किए गए मृतकों का नाम कुद्दूस बलूच, नीक साल बलूच और नजर आरज मोहम्मद है.

ये तीनों मृतक बलूचिस्तान में सीमा पार व्यापार में लगे ड्राइवर थे. मृतकों के परिवारों ने बताया कि 30 सितंबर को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के सदस्यों ने उन्हें हिरासत में ले लिया. मृतकों के परिवारों ने आरोप लगाया है कि हिरासत में लेने के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गोली मार दी. बीते 1 अक्टूबर को गोलियों से छलनी उनके शव मिले. इसके बाद बलूचिस्तान के लोगों में एक बार फिर से पाकिस्तानी सेना के खिलाफ आक्रोश भड़ गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है, इस संबंध में मानवाधिकार संगठनों की बार-बार अपील के बावजूद भी पाकिस्तानी सरकार जवाबदेही सुनिश्चित करने में नाकामयाब रही है. अब मृतकों के परिवार वाले इस मामले पर पारदर्शी जाँच की माँग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी चुप हैं.

गौरतलब है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांस और खैबर पख्तूनख्वा प्रांस में अलगवावादी गतिविधियां बढ़ गई हैं. अलगाववादी समूह के हथियारबंद ग्रुप पाकिस्तानी सेना पर लगातार हमले कर रहे हैं. इन हमलों में आम लोगों की मौत भी हो रही है. साथ ही पाकिस्तानी सेना भी अलगाववादियों पर कार्रवाई के नाम पर अपने ही नागरिकों पर युद्धक विमान से बमबारी कर रहा है. 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news