Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2722662
Zee SalaamMuslim Worldअब चुन-चुनकर आतंकियों को मार रही पाक सेना, 3 महीने में इतने किए ढेर

अब चुन-चुनकर आतंकियों को मार रही पाक सेना, 3 महीने में इतने किए ढेर

Pakistan News: पाक सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया. बयान में कहा गया कि मारे गए आतंकी क्षेत्र में कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे. 

अब चुन-चुनकर आतंकियों को मार रही पाक सेना, 3 महीने में इतने किए ढेर

Pakistan News: पाकिस्तानी सरकार ने दहशतगर्दों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. पाक सेना सर्च ऑपरेशन के दौरान उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चार आतंवादियों को मार गिराया है. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शुक्रवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान प्रांत के स्वात जिले में चलाया गया.

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आईएसपीआर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों से उनके ठिकाने पर मुठभेड़ की, जिसमें चारों आतंकवादी मारे गए. आतंकवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया. बयान में कहा गया कि मारे गए आतंकी क्षेत्र में कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे. इससे पहले, सुरक्षा बलों ने बुधवार को डेरा इस्माइल खान जिले के मद्दी इलाके में चार आतंकवादियों को मार गिराया था.

तीन महीने में 152 आतंकियों की मौत
एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में 2025 के पहले तीन महीनों में खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में आतंकवादी हमलों में 152 लोग मारे गए. मरने वालों में पुलिस वाले, सुरक्षाकर्मी और आम नागरिक शामिल थे. केपी पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन घटनाओं में 302 व्यक्ति घायल भी हुए. रिपोर्ट में कहा गया है कि नागरिक सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. जनवरी से मार्च के बीच 45 लोगों की मृत्यु हुई और 127 लोग घायल हुए. पुलिस बल ने 37 सदस्यों को खो दिया, जबकि 46 अन्य घायल हुए.

Add Zee News as a Preferred Source

इतने सेना के जवानों की मौत
एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलों में फ्रंटियर कोर (एफसी) के 34 कर्मियों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए. थिंक टैंक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2025 में देश में आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी देखी गई है, जो पिछले महीने की तुलना में 42 फीसद ज्यादा है.

TAGS

Trending news