Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2746237
Zee SalaamMuslim WorldPakistan का दावा, भारत ने 24 ठिकानों पर किए हमले; सिविलियन और सैन्य अड्डों को बख्शा

Pakistan का दावा, भारत ने 24 ठिकानों पर किए हमले; सिविलियन और सैन्य अड्डों को बख्शा

Pakistan News: पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने 24 जगहों पर स्ट्राइक किया है. पाक सेना ने तड़के एक कॉन्फ्रेंस करते हुए इस बारे में जानकारी दी है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Pakistan का दावा, भारत ने 24 ठिकानों पर किए हमले; सिविलियन और सैन्य अड्डों को बख्शा

Pakistan News: पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता और इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत की मिसाइल हमलों की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि कुल 24 जगहों पर हमलों के निशान मिले हैं.

पाकिस्तान की 24 जगहों पर हमले

बुधवार तड़के 4:08 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "भारत की तरफ से कुल 24 जगहों पर हमले किए गए, जिनमें अलग-अलग तरह के हथियारों का इस्तेमाल हुआ हैं." डीजी आईएसपीआर के मुताबिक, भवालपुर के अहमदपुर ईस्ट इलाके में चार हमले हुए, जो सुब्हान मस्जिद के पास थे. यह मस्जिद जैश-ए-मोहम्मद और उसके संस्थापक मौलाना मसूद अजहर का गढ़ मानी जाती है. जैश भारत में कई बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है, जिनमें पुलवामा हमला भी शामिल है.

मस्जिद हुई पूरी तरह तबाह

रिपोर्ट में बताया गया कि उस इलाके की एक मस्जिद पूरी तरह नष्ट हो गई. आईएसपीआर ने मुजफ्फराबाद में बिलाल मस्जिद के पास, कोटली, मुरीदके, सियालकोट के कोटकी लोहारा और शकरगढ़ के पास भी हमलों की पुष्टि की है.

Add Zee News as a Preferred Source

भारतीय सेना ने 9 ठिकानों की दी जानकारी

इस बीच भारतीय सुरक्षाबलों ने जानकारी दी है कि सभी नौ ठिकानों पर की गई स्ट्राइक सफल रही. भारत की सेना, नौसेना और वायुसेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत इन हमलों को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन में सटीक हमलों के लिए loitering munitions (मंडराने वाले हथियार) का भी इस्तेमाल किया गया, जो टारगेट के ऊपर उड़ते रहते हैं और सही मौके पर हमला करते हैं.

खुफिया एजेंसी ने दी थी जानकारी

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सभी हमले के लिए लोकेशन की जानकारी दी थी, और हमले पूरी तरह भारतीय सीमा से किए गए. इनका मकसद जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाना था, जो भारत में आतंक फैलाने में शामिल रहे हैं.

भारत के रक्षा मंत्रालय ने इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि ये हमले “फोकस्ड, सीमित और गैर-उकसावे वाले” थे. पाकिस्तान की किसी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया. मंत्रालय ने यह भी दोहराया कि ये कार्रवाई पहलगाम हमले के जवाब में की गई, जिसमें 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक की जान गई थी.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news