Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3069365
Zee SalaamMuslim Worldनेतन्याहू को करो किडनैप, दो सजा..PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका से की मांग

नेतन्याहू को करो किडनैप, दो सजा..PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका से की मांग

Pakistan News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेतन्याहू को इंसानियत का सबसे बदतरीन मुजरिम बताते हुए अमेरिका और तुर्की से मांग की है कि वे नेतन्याहू को अगवा करके ले जाएं और उनके खिलाफ अदालतों में मुकदमा चलाएं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

नेतन्याहू को करो किडनैप, दो सजा..PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका से की मांग

Pakistan News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका और तुर्की से मांग की है कि वे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को किडनैप करें और अपनी अदालतों में नेतन्याहू के खिलाफ मुकदमा चलाएं. यह बयान अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलास मादुरो को उनके ही घर से किडनैप करने के बाद सामने आया है. 

ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया चैनल जियो न्यूज पर पत्रकार फैज हामिद मीर को इंटरव्यू दिया. इसी दौरान आसिफ ने कहा कि नेतन्याहू वॉर क्रिमिनल है, जिसे इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका इंसानियत का दोस्त है तो, नेतन्याहू को किडनैप करके ले जाए और अपने किसी अदालत में उसके खिलाफ मुकदमा चलाए. ख्वाजा आसिफ द्वारा नेतन्याहू को किडनैप करने की मांग वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

पत्रकार हामिद मीर ने आगे सवाल किया कि अगर तुर्की ने नेतन्याहू को पकड़के अंकारा पहुंचा दिया तो फिर क्या होगा, वह एक्शन अवैध तो नहीं हो जाएगा? इस पर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि दुआ करें कि ऐसा हो जाए. उन्होंने कहा कि दुआ करें कि तुर्की नेतन्याहू को अगवा करके ले जाए और उससे आगे-पीछे का पूरा हिसाब ले. 

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि वह इतिहास के छात्र हैं और पिछले पांच हजार वर्षों के इतिहास पर बात कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इजरायल ने जो फिलिस्तीनियों के साथ किया है, उन्हें इतिहास में ऐसी कोई घटना नहीं मिलती. ख्वाजा आसिफ ने नेतन्याहू को इंसानियत का सबसे बदतरीन मुजरिम करार दिया.

गौरतलब है कि इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर गज़ा में नरसंहार करवाने का आरोप है. इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है. हालांकि अभी तक उन्हें किसी भी मुल्क ने गिरफ्तार नहीं किया है. बता दें कि इजरायल ने गज़ा में लगभाग दो वर्षों तक बमबरी करके 70 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार दिया. 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news