Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2712323
Zee SalaamMuslim Worldखाली हुए पाकिस्तान के कई इलाके, पहले फेज में 8 लाख लोगों को देश निकाला

खाली हुए पाकिस्तान के कई इलाके, पहले फेज में 8 लाख लोगों को देश निकाला

Afghan Refugees in Pakistan: पाकिस्तान सरकार देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे अवैध अफगानी शरणार्थियों के खिलाफ एक्शन मोड में है. इसी क्रम में पंजाब प्रांत से पांच हजार से अधिक अफगानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियां अन्य शरणार्थियों को ट्रेस करने के लिए अभियान चला रही हैं.

 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

Pakistan News Today: पाकिस्तान ने अफगान शरणार्थियों को देश से निकालने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है. इस राष्ट्रीय अभियान के तहत पाकिस्तान 8,000 अफगानिस्तानी शरणार्थियों को देश से निष्कासित कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि शरणार्थियों को अपनी मर्जी से देश छोड़ने के लिए अल्टीमेटम जारी किया गया है, जिसकी समय सीमा पिछले हफ्ते खत्म हो गई है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. 

मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने हालिया दिनों में अफगान शरणार्थियों को देश से निष्कासित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है. अफगान नागरिक कार्ड (ACC) धारकों को बीते 31 मार्च तक देश छोड़ने की समय सीमा निर्धारित की गई थी. डेडलाइन समाप्त होने के बाद पाकिस्तान सरकार ने 8,000 अफगान शरणार्थियों को देश से बाहर कर दिया.

पाकिस्तान सरकार की तरफ से अवैध विदेशियों को देश से बाहर निकालने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है. इस अभियान को सितंबर 2023 से शुरू किया गया था. इस माह 1 अप्रैल से अब तक लगभग 8 हजार 115 अफगान शरणार्थियों को तोरखम बार्डर से अफगानिस्तान वापस भेज जा चुका है. पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, इन शरणार्थियों को पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार कर अफगान अधिकारियों को सौंप दिया गया है. इनमें से सबसे अधिक शरणार्थियों को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

अवैध अफगानियों की ट्रेसिंग जारी

पंजाब सरकार की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, प्रांत के अलग-अलग हिस्सों से 5,000 से अधिक अफगान नागरिकों को हिरासत में लिया गया है, जिससे इन लोगों को उनके देश अफगानिस्तान वापस भेजा जा सके. एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब में अवैध रूप से रह रहे एक लाख से ज्यादा अफगानी नागरिकों की पहचान की है, जिन्हें आने वाले दिनों में ट्रेस कर उन्हें वापस भेज दिया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि देश में जो पाकिस्तानी वैध कानूनी दस्तावेजों के साथ रह रहे हैं, उन्हें वापस नहीं भेजा जाएगा.
 
सिंध प्रांत से भी अधिकारियों ने सैकड़ों अफगान नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके देश वापस भेज दिया गया है. पाकिस्तान से अवैध विदेशियों को बाहर निकालने के लिए सितंबर 2023 में अभियान शुरू किया गया था. इसके बाद से अब शरणार्थियों को देश से निर्वासित करने का दूसरा चरण था. दूसरे चरण में दोबारा अफगान नागरिकता कार्ड धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. 

8 लाख से अधिक शरणार्थी लौटे अफगानिस्तान

इस अभियान के पहले चरण में पाकिस्तान सरकार ने 70 हजार 494 अफगान परिवारों को देश से बाहर निकाल दिया, इन परिवारों में 4 लाख 69 हजार 159 लोग शामिल हैं. इन परिवारों में से ज्यादातर को प्रशासन ने तोरखम धाम के जरिये देश से बाहर निकाला है. इसके तहत पहले चरण में अलग-अलग बॉर्डर से अफगानिस्तान लौटने वाले नागरिकों की कुल संख्या 8 लाख से अधिक थी.

अधिकारियों के निशाने पर वे अफगानी नागरिक हैं, जो अवैध रुप से पाकिस्तान में रह रहे हैं. इसके तहत जिन लोगों के पास प्रूफ ऑफ रेसिडेंस कॉर्ड नहीं और जिनका अफगान सिटीजनशिप कार्ड की समय सीमा खत्म हो गई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. अफगान नागरिक साल 1980 से लगातार पाकिस्तान की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं, ऐसे हालात तब पैदा हुए जब पूर्व सोवियत संघ की सेनाओं ने अफगानिस्तान पर हमला कर दिया, जिससे वहां सुरक्षा की स्थिति बिगड़ गई और लोग जान माल की सुरक्षा की खातिर बड़ी संख्या में पाकिस्तान का रुक किया.

मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

About the Author
author img
Raihan Shahid

रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू...और पढ़ें

TAGS

Trending news