Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2723181
Zee SalaamMuslim Worldपाकिस्तान और तालिबान के बीच रिश्तों की नई इबारत, इन नेताओं की मुलाकात से बढ़ी उम्मीद

पाकिस्तान और तालिबान के बीच रिश्तों की नई इबारत, इन नेताओं की मुलाकात से बढ़ी उम्मीद

Pakistan Afghanistan Relations: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने 19 अप्रैल को काबुल में अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री और अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात की. दोनों देशों ने सुरक्षा, व्यापार और सीमा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा की और रिश्ते सुधारने पर सहमति जताई.

पाकिस्तान और तालिबान के बीच रिश्तों की नई इबारत, इन नेताओं की मुलाकात से बढ़ी उम्मीद

Pakistan Afghanistan Relations: तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के बढ़ते हमलों को लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है. इस बीच जारी तनाव को कम करने और दोनों देशों के संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के उद्देश्य से पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने आज यानी 19 अप्रैल को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल का दौरा किया. यह दौरा ऐसे वक्त में हुआ है जब पाकिस्तान अवैध रूप से रह रहे अफगान रिफ्यूजियों को देश से बाहर निकालने के अभियान में तेजी ला रहा है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में खटास और बढ़ गई थी. 

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जार ने तालिबानी नेता और कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद से मुलाकात की. इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने सुरक्षा, व्यापार, सीमा पार आवागमन और दोनों देशों के नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की तरफ से बताया गया कि इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना और पारस्परिक विश्वास बहाल करना है.

इन नेताओं के साथ हुई बैठक
डार ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के साथ भी बैठक की है. इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने के लिए व्यापक रणनीति पर बातचीत हुई. सीमा सुरक्षा, व्यापारिक आवाजाही और शरणार्थियों की समस्या से लेकर कई अहम मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बातचीत हुई है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव को कम किया जा सके.

Add Zee News as a Preferred Source

इशाक डार ने क्या कहा?
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि इशाक डार ने विशेष रूप से सुरक्षा और सीमा प्रबंधन के मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि क्षेत्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी को सफल बनाने के लिए इन समस्याओं का समाधान जरूरी है. डार ने अफगानिस्तान के उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर से भी मुलाकात की और आर्थिक सहयोग पर चर्चा की. यह दौरा इस्लामाबाद और काबुल के बीच संवाद की बहाली और आपसी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

TAGS

Trending news