Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2994038

पाकिस्तान की गोलीबारी से दहला अफगानिस्तान, महिलाओं-बच्चों समेत 6 की मौत

Pakistan Mortar Attack: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भारी गोलीबारी हुई है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

पाकिस्तान की गोलीबारी से दहला अफगानिस्तान, महिलाओं-बच्चों समेत 6 की मौत

Pakistan Mortar Attack: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले के रिहायशी इलाके में हमला किया. पाकिस्तानी सेना ने तीन घरों को निशाना बनाया. अफगानिस्तान मीडिया के मुताबिक, इस हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम छह नागरिक मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए. हमले से इतर दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता में भी सकारात्मक परिणाम नहीं निकल सके.

अफगानी मीडिया ने इस हमले के एक पीड़ित हयातुल्लाह से बात की. पाकिस्तान के हमले में अफगान नागरिक हयातुल्लाह की मां की मौत हो गई और उसकी बेटी घायल हो गई. हयातुल्लाह ने कहा, "हमारे घर पर दो-तीन मोर्टार के गोले गिरे. एक अन्य, अब्दुल मनन ने कहा कि उनके घर पर दो गोले गिरे, जिससे उनके छोटे बेटे और पोते की मौत हो गई. परिवार के दो सदस्य घायल हो गए. मनन ने कहा, "यह बहुत दर्दनाक है. कोई इसे समझ नहीं सकता. कोई नहीं जानता कि हम किस दौर से गुजर रहे हैं."

पाकिस्तानी सेना के हमले में स्पिन बोल्डक में एक कमर्शियल सेंटर भी तबाह हो गया. इसकी वजह से वहां रहने वाले लोगों का न सिर्फ शारीरिक और मानसिक, बल्कि भारी आर्थिक नुकसान भी हुआ. वहां के रहने वाले लोगों का कहना है कि नागरिकों और कमर्शियल सेंटर पर इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन हैं. आफगानी मीडिया ने हमले के चश्मदीद नजीबुल्लाह के हवाले से कहा, "वो हमेशा ऐसा करते हैं. ये हमारे खिलाफ आक्रामकता की कार्रवाई है. नागरिक और व्यावसायिक बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए."

Add Zee News as a Preferred Source

स्पिन बोल्डक में सूचना एवं संस्कृति प्रमुख अली मोहम्मद हकमल ने कहा, "वे हमेशा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हैं, जबकि इस्लामिक अमीरात की सेनाएं ज्यादातर प्रतिबद्ध रही हैं और हमने सीजफायर का उल्लंघन नहीं किया." पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता स्थगित कर दी गई है और बातचीत फिर से शुरू करने की तत्काल कोई योजना नहीं है.

इनपुट-आईएएनएस

TAGS

Trending news