)
Bangladesh Pakistan Relations: पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इसहाक डार बीते रविवार को बांग्लादेश के दौरे पर गए, जहां उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश के साथ सबसे पुराने विवादों को सुलझा लिया गया है, लेकिन कुछ ही घंटों में बांग्लादेश के विदेश सलाहकार ने इस दावे के खिलाफ अपनी असहमति व्यक्त कर दी. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Bangladesh Pakistan Relations: पिछले साल बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का पतन जन आंदोलन के बाद हुई थी. इस घटना के बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच नजदीकियां बढ़ रही है. बीते रविवार (24 अगस्त) को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार ने एक बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच लंबित गंभीर मुद्दे सुलझा लिए गए.
बीते रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने बांग्लादेश के विदेश सलाहकार तौहिद हुसैन से मुलाकात की. इस बैठक के बाद इसहाक डार ने इस्लाम का जिक्र करते हुए कहा कि जब मामला परिवार के भीतर, भाइयों के बीच सुलझा लिया जाता है, तो इस्लाम भी हमे अपने दिलों को साफ करने को कहता है.
दरअसल, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कुछ मुद्दों पर हमेशा से विवाद रहा है. जब भी पाकिस्तान, बांग्लादेश से रिश्ते अच्छे करने की कोशिश करता है, तो पाकिस्तान को इन मुद्दों का सामना करना पड़ता है.
बांग्लादेश मांग करता है कि मुक्ति संग्राम के दौरान बांग्लादेश में हुए नरसंहार के लिए पाकिस्तान माफी मांगे. दूसरी मांग यह है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की विभाजन के बाद दोनों देशों के बीच संपत्तियों का बराबर बटवारा हो. साथ ही दोनों देशों में फंसे हुए एक दूसरे के नागरिकों की वापसी.
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इसहाक डार के जिरिए दावा करने के कुछ ही घंटों बाद बांग्लादेश ने अपनी असहमति व्यक्त कर दी. बांग्लादेश के विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह पाकिस्तान के विदेश मंत्री की बातों से सहमत नहीं है. उन्होंने कहा कि इसहाक डार से उनकी एक बैठक हुई, जिसमें एक समझौता और पांच ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए.
गौरतलब है कि बांग्लादेश से शेख हसीना की सरकार जाने के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में कड़वाहट आई है. बांग्लादेश में मुख्य सलाहकार मौहम्मद युनूस की अगुवाई में अंतरिम सरकार चल रही है. मोहम्मद युनूस की सरकार पाकिस्तान के साथ रिश्तों को बेहतर और नजदीकियां बढ़ाने की ओर तेजी से बढ़ रही है.