Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2725166
Zee SalaamMuslim Worldपाकिस्तान में हिंदू मंत्री पर हमला, जानें शहबाज शरीफ के मंत्री पर क्यों हुआ हमला

पाकिस्तान में हिंदू मंत्री पर हमला, जानें शहबाज शरीफ के मंत्री पर क्यों हुआ हमला

Pakistan News: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली सरकार में धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री खेल दास कोहिस्तानी शनिवार को प्रांत के थट्टा जिले से गुजर रहे थे, तभी उनके काफिले पर टमाटर और आलू फेंके गए.

पाकिस्तान में हिंदू मंत्री पर हमला, जानें शहबाज शरीफ के मंत्री पर क्यों हुआ हमला

Pakistan News: पाकिस्तान के एक हिंदू राज्य मंत्री पर सिंध में संघीय सरकार की विवादास्पद सिंचाई नहर परियोजनाओं का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हमला किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इससे दक्षिणी प्रांत में सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण नदियों का बहाव कम हो जाएगा. 

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली सरकार में धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री खेल दास कोहिस्तानी शनिवार को प्रांत के थट्टा जिले से गुजर रहे थे, तभी उनके काफिले पर टमाटर और आलू फेंके गए. अधिकारियों ने बताया कि हमले में कोहिस्तानी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इस बीच, पुलिस ने सिंध तरकी पसंद पार्टी के नेता सैयद जलाल शाह को कोहिस्तानी के काफिले पर हमले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. एफआईआर में उनकी पार्टी के कई दूसरे कार्यकर्ताओं के नाम भी दर्ज हैं. 

पीएम ने दिए जांच के आदेश
प्रधानमंत्री शहबाज ने कोहिस्तानी पर हमले की कड़ी निंदा की और उन्हें घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा, "जनप्रतिनिधियों पर हमला अस्वीकार्य है. घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी." कोहिस्तानी सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सदस्य हैं और प्रदर्शनकारियों ने पार्टी की संघीय सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए.

Add Zee News as a Preferred Source

मंत्री ने दिया ये आदेश
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने भी घटना का संज्ञान लिया और इसे "हमला" घोषित किया. उन्होंने सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) गुलाम नबी मेमन से घटना का ब्योरा मांगा और संघीय आंतरिक सचिव से रिपोर्ट मांगी. सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने भी इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की. अपने बयान में उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है.

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन
उन्होंने हैदराबाद क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को हमले में शामिल बदमाशों को फौरन गिरफ्तार करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया. नेशनल असेंबली की वेबसाइट पर मौजूद निजी जानकारी के मुताबिक, कोहिस्तानी सिंध के जमशोरो जिले से आते हैं और वे पहली बार 2018 में पीएमएल-एन के टिकट पर संसद के सदस्य चुने गए थे. पूरे पांच साल के कार्यकाल के बाद, उन्हें 2024 में फिर से चुना गया और उन्हें राज्य के मंत्री बनने के लिए भी मंजूरी मिली.

सरकार ने किया बड़ा ऐलान
संघीय सरकार ने घोषणा की है कि ग्रीन पाकिस्तान पहल के तहत चोलिस्तान क्षेत्र में भूमि की सिंचाई के लिए पंजाब प्रांत में छह नहरों के निर्माण का प्रस्ताव है. एक परियोजना जिसे शक्तिशाली सेना, संघीय सरकार और पंजाब प्रांतीय प्रशासन का समर्थन प्राप्त है. हालांकि, सिंध में विभिन्न दल और राष्ट्रवादी समूह इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं और दलील दे रहे हैं कि नहरों के कारण पानी का बहाव कम हो जाएगा और प्रांत में सिंचाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. हमलावर प्रस्तावित नहरों का विरोध कर रहे थे.

TAGS

Trending news