Pakistan and Gaza: पाकिस्तान ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) में गाजा का मुद्दा उठाया है. पाक का कहना है गाजा में पूरी तरह से सीजफायर हो और लोगों के लिए मदद पहुंचे. पूरी खबर पढ़ें.
Trending Photos
)
Pakistan and Gaza: पाकिस्तान ने न्यूयॉर्क में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के राजदूत स्तर की बैठक के दौरान मंगलवार को गाजा में सीजफायर का मुद्दा उठाया है और इसे तत्काल लागू करने का आह्वान किया है.
हमास और इजराइल की जंग की शुरुआत 7 अक्टूबर के हमले के बाद हुई थी. इंटरनेशनल अपील के बाद भी यह जंग खत्म नहीं हुई है. गाजा में मौतों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच चुका है. मरने वालों में औरतों और बच्चों की तादाद काफी ज्यादा है. बता दें, पाकिस्तान, 1967 से पहले की सीमाओं पर आधारित एक आजाद मुल्क की मांग का हमेशा समर्थन करता आया है.
पाकिस्तान के युनाइटेड नेशन मिशन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत असीम इफ्तिखार अहमद ने आज आयोजित ओआईसी राजदूत स्तर की बैठक में हिस्सा लिया था."
पोस्ट में आगे लिखा गया है,"राजदूत असीम ने अपने खिताब में फिलिस्तीनी मुद्दे के प्रति पाकिस्तान के अटूट समर्थन की पुष्टि की है, जिसमें गाजा संघर्ष विराम का जल्द लागू होना, नाकाबंदी हटाना, गाजा में ह्यूमेटेरियन सपोर्ट का पहुंचना और गाजा से सेना हटाना शामिल है. आपको बता दें, हमास भी सीजफायर डील में यही मांगे रख रहा है. उसका भी कहना है कि गाजा से इजराइली सेना को हटाया जाए और परमानेंट सीजफायर हो.
ओआईसी बैठक में फिलिस्तीन और सीरिया के हालात की भी समीक्षा की गई, और बहरीन और किर्गिस्तान के विदेश मंत्रियों से 2026-27 और 2027-28 के लिए यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में अस्थायी सीटों के लिए उनकी उम्मीदवारी के संबंध में जानकारी ली गई.