India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित करने का आदेश दिया है. इसका उद्देश्य नागरिकों को युद्ध या आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा उपायों के लिए तैयार करना है. इस आदेश के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है. इसके बावजूद कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर पिछले 12 दिनों से लगातार पाकिस्तान सीजफायर का उलंघन कर गोलीबारी कर रहा है.
Trending Photos
)
India Pakistan Tension: पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है. सीमावर्ती पुंछ जिले के कृष्णा घाटी और दिगवार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की. पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. पूरी रात दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही. इस घटना के बाद सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है और लोग डरे हुए हैं.
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर तनाव लगातार बना हुआ है. पाकिस्तान की सेना ने लगातार 12वें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया है. भारतीय सेना के मुताबिक, 5-6 मई की रात पाकिस्तान की तरफ से कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में गोलीबारी की गई. यह फायरिंग बिना किसी वजह के की गई.पाकिस्तानी सेना ने अपनी चौकियों से छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान भारत की हमले की तैयारियों से डर गया है और इसी वजह से वह कायराना हमले कर रहा है.
अमित शाह के आदेश के बाद पाकिस्तान को सता रहा है इस बात का डर
दरअसल, इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं. दोनों के बीच जंग की आशंका भी जताई जा रही है. एक दिन पहले ही भारतीय केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के कई राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है. इस मॉक ड्रिल का मकसद है कि अगर कभी युद्ध या कोई बड़ी इमरजेंसी वाली स्थिति बन जाए, तो नागरिकों को सुरक्षित कैसे रखा जाए, इसकी तैयारी पहले से कर ली जाए. गृह मंत्रालय के इस आदेश के बाद पाकिस्तान को भारत की ओर से हमले का डर सताने लगा है. यही वजह है कि पाकिस्तान बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है.
पीएम शहबाज शरीफ और सेना चीफ की उड़ी नींद
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के पाकिस्तान के हुक्मरानों की नींद उड़ा दी है. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और सेना चीफ असीम मुनीर की रातों की नींद उड़ गई है. दोनों को अब भारत की जवाबी कार्रवाई का डर सताने लगा है. भारतीय सेना ने सीमावर्ती इलाकों में अपनी ताकत बढ़ाई है और हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है, उससे पाकिस्तान घबराया हुआ है. जराए पाक पीएम ने सेना और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है.