Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2136573
Zee SalaamMuslim Worldपाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान, 9 मार्च को को होगा मतदान

पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान, 9 मार्च को को होगा मतदान

Pakistan Persident Election 2024:  पाकिस्दतान में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट्स को 2 मार्च को अपना नोमिनेशन लेटर जमा करना होगा. ईसीपी नोटिफिकेशन के मुताबिक, नामांकन पत्रों की जांच 4 मार्च को होगी और उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट 5 मार्च को प्रदर्शित की जाएगी.

पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान, 9 मार्च को को होगा मतदान

Pakistan Persident Election 2024: पाकिस्तान इलेक्शन कमीशन (ECP) ने शुक्रवार, 1 मार्च को ऐलान किया कि देश के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 मार्च को होगा. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 9 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. इलेक्शन कमीशन ने एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वोटिंग पार्लियामेंट हाउस और पाकिस्तान की चार प्रांतीय विधानसभाओं में होगा.

शेड्यूल के मुताबिक, इस पद के लिए चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट्स को 2 मार्च को अपना नोमिनेशन लेटर जमा करना होगा. ईसीपी नोटिफिकेशन के मुताबिक, नामांकन पत्रों की जांच 4 मार्च को होगी और उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट 5 मार्च को प्रदर्शित की जाएगी.

पाकिस्तान के चीफ इलेक्शन कमिश्नर राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे और पूरी वोटिंग प्रोसेस की निगरानी करेंगे. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) समेत प्रमुख सियासी पार्टियों के गठबंधन ने राष्ट्रपति पद के लिए आसिफ अली जरदारी को अपना उम्मीदवार नामित किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

जरदारी ने पहले भी संभाली है कुर्सी

बता दें कि आसिफ अली जरदारी साल 2008 से लेकर 2013 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रह चुके हैं.पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने इतिहास रचते हुए पंजाब की सीएम पद की शपथ ली. पाकिस्तान समेत पंजाब में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी महिला ने सीएम की कुर्सी पर बैठी हो.पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए आम चुनाव मरियम नवाज को टोटल 220 वोट मिले. इसके बाद उन्‍हें पंजाब प्रांत के सीएम की कमान सौंपी गई. 

किसी भी पार्टी नहीं है पूर्ण बहुमत

पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास 134 सदस्यों आंकड़ा नहीं है. पाक आम चुनाव में  PTI समर्थित निर्दलीय से 94 कैंडिडेट्स चुनाव जीते हैं. जबिक पूर्व पीएम नवाज शरीफ की पार्टी से 71 उम्मीदवारों जीत दर्ज की है. वहीं, बिलावल भुट्टों की पार्टी PPP के 52 कैंडिडेट्स ने चुनावी मैदजान में बाजी मारी है.

 

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news