)
Balochistan Bomb Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी घटनाएँ बढ़ती जा रही है. पाकिस्तान में आए दिन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) नाम की एक हथियारबंद संगठन पाकिस्तानी सेना को निशाना बना रही है. इन हमलों में पाकिस्तान के आम लोगों की भी मौत हो रही है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार (30 सितंबर) को एक जोरदार धमाका हुआ है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह बम धमाका क्वेटा शहर के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में पाकिस्तान के अर्धसैनिक सुरक्षा बलों के मुख्यालय के बाहर हुआ है. यह हमला एक आत्मघाती कार से किया गया है. यानी इस हमले में पुलवामा की तरह कार चलाने वाला हमलावर भी मारा गया. इस हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. स्थानीय निवासियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज़ मीलों दूर तक सुनी गई.
बता दें कि इस हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने लगभग 6 आतंकवादियों को मार गिराया है, जिसमें एक की मौत कार बोमबिंग की घटना में हुई है. पाकिस्तान इन आतंकियों को भारत समर्थक आतंकी बताता रही है. पाकिस्तान सरकार इन आतंकियों को फितना-उल ख्वारिज कह रही है.
इस धमाके के बाद फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के सामने एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुँची और बचावकर्मियों ने घायलों को पास के अस्पतालों में पहुँचाया. इस हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी समूह ने नहीं ली है. हालाँकि इस हमले को लेकर अलगाववादी समूहों पर संदेह है. बलूचिस्तान के प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री बखत काकर के मुताबिक मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववाद और उग्रवाद का केंद्र रहा है, जहाँ प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे हथियारबंद ग्रुप पाकिस्तान की सरकार से आज़ादी की माँग करते रहे हैं. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी बलूचिस्तान को पाकिस्तान से काटकर एक अलग मुल्क बनाना चाहती है. अलगाववादियों ने इस क्षेत्र और अन्य जगहों पर बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाया है.