Terror Attack Case in Pakistan: पाकिस्तान में हालिया कुछ दिनों में आतंकी हमलों में तेजी से इजाफा हुआ है. इन हमलों में आम नागरिकों के सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई. सोमवार को एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट किया.
Trending Photos
)
Khyber Pakhtunkhwa Blast News: पाकिस्तान में आतंकवादी का कहर जारी है. खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के वाना क्षेत्र में एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए हैं. यह विस्फोट पीस कमेटी के कार्यालय के पास हुआ. इस हादसे इलाके में अफरा तफरी मच गई.
इस हादसे के संबंध में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) इमरानुल्लाह ने बताया कि घायलों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है. जिला मुख्यालय अस्पताल (DHQ) वाना के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जान मुहम्मद ने बताया कि अस्पताल में 16 घायलों का इलाज चल रहा है.
डिप्टी कमिश्नर नासिर खान के मुताबिक, धमाका पीस कमेटी कार्यालय के पास हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए है. पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि विस्फोट की वजह से पीस कमेटी का कार्यालय भी तबाह हो गया है. घटना की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) के जरिये जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2025 में पाकिस्तान में आतंकी हमलों में पिछले महीने की तुलना में 42 फीसदी की तेजी आई है. यह आंकड़े हर लिहाज से पाकिस्तान और पेशानी पर बल पैदा करने वाले हैं.
आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कम से कम 74 आतंकी हमले हुए हैं, जिनमें 91 लोगों की मौत हुई. मरने वालों में 35 सुरक्षाकर्मी, 20 आम नागरिक और 36 आतंकवादी शामिल थे. वहीं इन घटनाओं 117 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 53 सुरक्षाबल के जवान, 54 नागरिक और 10 आतंकवादी शामिल हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित प्रांत खैबर पख्तूनख्वा रहा है. उसके बाद बलूचिस्तान का स्थान आता है. खैबर पख्तूनख्वा के अलग-अलग जिलों में आतंकियों ने 27 हमले किए हैं, जिनमें 19 लोगों की मौत हुई. मृतकों में 11 सुरक्षाकर्मी, 6 नागरिक और 2 आतंकी शामिल हैं.
इसी तरह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के आदिवासी बाहुल्य जिलों में 19 आतंकी हमले हुए हैं. जिनमें 46 लोगों की मौत हुई है, इनमें से 13 सुरक्षाकर्मी, 8 नागरिक और 25 आतंकवादी शामिल हैं.
बलोचिस्तान में भी आतंकवादी हमलों में इजाफा हुआ है. जहां कम से कम 24 आतंकवादी हमले हुए हैं. इनमें 26 लोगों की जान गई, जिनमें 11 सुरक्षाकर्मी, 6 नागरिक और 9 आतंकवादी शामिल थे. पाकिस्तान में हालिया दिनों हुए आतंकी घटनाओं और फिर भारत के जम्मू कश्मीर में बेकसूर निहत्थे लोगों पर हुए हमलों ने वहां की सरकारों और सुरक्षा एजेंसियों की मंसूबों पर सवालिया निशान लगाते हैं.
ये भी पढ़ें: Ind-Pak मैच देखने आए थे, फिर हो गए गायब: 20 साल से 28 पाक नागरिक हैं लापता