Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2690787
Zee SalaamMuslim WorldPAK NEWS: आतंक का गढ़ बनता पाकिस्तान, 1 दिन में 2 आतंकी हमले, 8 की मौत

PAK NEWS: आतंक का गढ़ बनता पाकिस्तान, 1 दिन में 2 आतंकी हमले, 8 की मौत

Balochistan Attack: बलूचिस्तान में दो आतंकी हमलो में 8 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में चार मज़दूर और चार पुलिसकर्मी हैं. लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरी खबर पढ़ें.

PAK NEWS: आतंक का गढ़ बनता पाकिस्तान, 1 दिन में 2 आतंकी हमले, 8 की मौत

Balochistan Attack: पाकिस्तान इस वक्त आतंकवाद से परेशान है. हर रोज आतंकी मुठभेड़ की खबरें सामने आती रहती हैं. शनिवार को ही बलूचिस्तान में दो आतंकी हमलों में आठ लोगों की जान गई है. जिसमें से चार मज़दूर और चार पुलिसकर्मी थे. पुलिस के मुताबिक कलात के मंगोचर शहर के मलंगजई इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें चार मजदूरों की मौत हुई है. वह सादिकाबाद के रहने वाले थे.

बलूचिस्तान में आतंकी हमला

सूचना मिलने पर लेवी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाशों को मेडिकल जांच और कानूनी फॉर्मैलिटीज के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र मंडे हाजी ले गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित बोरवेल ड्रिलर थे. पाकिस्तान के प्रेसिडेंट आसिफ अली ज़रदारी ने मरने वालों को खिराजे अकीदत पेश की है और कहा है कि वह आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे.

प्रधानमंत्री ने कही ये बात

अपने बयान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कसम खाई कि उनकी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक देश से सभी तरह के आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता. हत्याओं पर दुख का इज़हार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "दुख की इस घड़ी में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं." पीएम ने कहा कि जिन लोगों ने गरीब लोगों को टारगेट किया है वह इंसानियत के दुशमन हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिसकर्मी की हत्या

वहीं एक दूसरी घटना में चार पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अज्ञात बंदूकधारियों ने नोश्की में उनके गश्ती वाहन पर गोलीबारी की, अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है. मरने वाले अधिकारियों की डेड बॉडीज को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. बलूचिस्तान के चीफ मिनिस्टर ने इस हमले की कड़ीन निंदा की है.

बलूचिस्तान में लगातार हमले

हाल के दिनों में बलूचिस्तान में आतंकवादी हमलों में तेजी देखी गई है. पिछले रविवार को नुश्की-दलबंदिन राजमार्ग पर अर्धसैनिक बलों के काफिले पर हुए विस्फोट में फ्रंटियर कोर (एफसी) के तीन सैनिकों सहित कम से कम पांच लोग शहीद हो गए थे और 35 अन्य घायल हुए थे.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news