Umza meets Imran Khan: पूर्व पीएम इमरान खान की तीन बहनें और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी पिछले कई दिनों से अदियाला जेल के बाहर डेरा डाले हुए हैं और उनसे मिलने की इजाज़त मांग रहे थे. इस बीच इमरान खान की बहन को अदियाला जेल में इमरान खान से मिलने की इजाजत दे दी गई. इमरान खान से मुलाकात के बाद उजमा ने कई खुलासे किए हैं.
Trending Photos
)
Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर अटकलें तेज थीं. दावा किया गया कि जेल में उनकी हत्या कर दी गई है. इससे पाकिस्तान में बहुत हंगामा हुआ. उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री और उनकी बहन उज़मा खान ने उनसे मिलने के लिए जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन जेल प्रशासन ने कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी. हालांकि, आज उनकी बहन को अदियाला जेल में इमरान खान से मिलने की इजाजत दे दी गई. इससे उनकी हत्या की अटकलों पर विराम लग गया है. इमरान खान की बहन ने जेल में उनसे मिलकर उनका हालचाल पूछा. इसके बाद कई दावे किए.
जेल में मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ उजमा खान ने कहा कि इमरान खान ज़िंदा हैं और उनकी सेहत अच्छी है. उन्होंने इल्जाम लगाया कि सरकार उन्हें टॉर्चर कर रही है. इमरान खान को अकेले कैद में रखा गया है और उन्हें लगातार मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है.
Breaking News
इमरान खान से उनकी बहन की हुई मुलाक़ात
मुलाक़ात के बाद जारी बयान pic.twitter.com/AypmJjZ3gs
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि पूर्व पीएम इमरान खान की तीन बहनें और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी पिछले कई दिनों से अदियाला जेल के बाहर डेरा डाले हुए हैं और उनसे मिलने की इजाज़त मांग रहे थे. इस बीच, PTI ने आज को इस्लामाबाद हाई कोर्ट और अदियाला जेल के बाहर नए और जोरदार विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था. इसके बाद PTI के सपोर्टर रावलपिंडी और इस्लामाबाद में बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए. विरोध प्रदर्शनों के जवाब में पाकिस्तानी अधिकारियों ने रावलपिंडी में सेक्शन 144 लगा दिया है, जिससे सभी तरह के जमावड़े पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.
पाकिस्तान के इस शहर में लग गया है धारा 144
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, रावलपिंडी के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हसन वकार चीमा ने पंजाब अमेंडमेंट एक्ट 2024 के तहत 1 से 3 दिसंबर तक धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं. इस दौरान पांच या उससे ज़्यादा लोगों के इकट्ठा होने, मीटिंग करने, धरना देने, रैली करने, जुलूस निकालने, प्रदर्शन करने या इसी तरह की किसी भी गतिविधि पर पूरी तरह रोक रहेगी.